scriptनो प्लास्टिक अभियान : सामाजिक व स्वयंसेवी संगठन कर रहे है लोगों को जागरुक | No plastic campaign | Patrika News

नो प्लास्टिक अभियान : सामाजिक व स्वयंसेवी संगठन कर रहे है लोगों को जागरुक

locationरायपुरPublished: Sep 25, 2019 09:41:21 pm

नुक्कड़ नाटक से बताए प्लास्टिक के दुष्प्रभाव । ग्रीन आर्मी ने सदस्यों की बैठक लेकर सभी स्कूलों में पहुंच सुनिश्चित करने कहा ।

नो प्लास्टिक अभियान : सामाजिक व स्वयंसेवी संगठन कर रहे है लोगों को जागरुक

नो प्लास्टिक अभियान : सामाजिक व स्वयंसेवी संगठन कर रहे है लोगों को जागरुक

रायपुर. प्रतिबंधित प्लास्टिक की रोकथाम के लिए सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों ने रेलवे स्टेशन, कैफेटेरिया, स्कूल-कॉलेज में अपने अभियान का विस्तार किया। नुक्कड़ टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफ ार्म पर अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। वहीं बंच ऑफ फू ल्स ने विभिन्न कैफेटेरिया में युवाओं से मिलकर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसका उपयोग न करने गुजारिश की। ग्रीन आर्मी के संस्थापक अमिताभ दुबे ने बुधवार को वृंदावन हाल में अपने सभी जोन के सदस्यों की बैठक लेकर स्कूलों में पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। 26 सितंबर को दोपहर 3.00 बजे शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में इस अभियान के तहत रायपुर स्मार्ट सिटी व एनजीओ युवाओं से चर्चा करेंगे। 27 सितंबर को बोरियाखुर्द के आरडीए कॉलोनी में दोपहर 3 बजे प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली जाएगी। जिसमें प्रांजल संस्था सहित शहर के एनजीओ शामिल होंगे।

जोन कमिश्नर ने दिलाई शपथ
जोन आठ के क्षेत्र में भी नो प्लास्टिक अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली फुटकर फल सब्जी व्यापारी संघ एपवं महिला स्व सहायता समूह द्वारा जोन कार्यालय से निकाली गई। इसके अलावा साप्ताहिक बाजार महोबा बाजार में विशेष रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबेग मुक्त अभियान के तहत सब्जी व्यापारियों एवं आम नागरिकों को जागरुक किया गया। इस दौरान कपड़े आदि के थैले अपने साथ लाए ग्राहकों को पुष्पगुच्छों से सम्मानति किया गया। सब्जी व्यापारियों एवं आम नागरिकों को पॉलीथीन उपयोग नहीं करने के संबंध में जोन कमिश्नर ने शपथ दिलाई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो