script

Coronavirus Raipur Update: हम नहीं सुधरेंगे, चाहे कितना भी ले ले जुर्माना

locationरायपुरPublished: Jan 15, 2022 08:17:26 pm

Submitted by:

Dinesh Yadu

Coronavirus Raipur Update: मास्क नहीं पहनने वाले 570 लोगों पर निगम ने 45 हजार 360 रू. का वसूला जुर्माना

Coronavirus Raipur Update

हम नहीं सुधरेंगे, चाहे कितना भी ले ले जुर्माना

रायपुर. Coronavirus Raipur Update: पूरे प्रदेश भर में एक तरफ कोरोना संक्रमण की संख्या लगातार शहर में बढ़ते जा रहे है, वही दूसरी तरफ राजधानीवासी शासन-प्रशासन का दिशा-निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर में जिला प्रशासन, पुलिस बल व नगर निगम टीम के द्वारा रोजना मास्क नही पहनने वालों को समझाइस के साथ चौक- चौराहों पर जागरुक करने के लिए अभियान चला रहे है।
फिर भी लोग अपने घरों से बिना मास्क पहने निकलकर घूम रहे हैं। शनिवार को निगम की स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जोनों में शहर के प्रमुख चौक – चौराहों में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से कोविड 19 प्रोटोकॉल नियमों का जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु लोगों को समझाइस व मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई किया गया।
निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कलेक्टर, निगम आयुक्त, एसपी के निर्देशानुसार 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग टीम व महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से 570 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर समझाइस देते हुए, 45 हजार 360 रू. का जुर्माना जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में वसूला गया। बिना मास्क पहने मिले लोगों पर अभियान के रूप में समझाईश देने सहित जुर्माना की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

राजधानी में मिले 1800 संक्रमित
अगर राजधानी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर नजर डाले तो शुक्रवार को रायपुर में 1859 नए मरीज मिले हैं। राजधानी में 1726 मरीज ठीक हो गए हैं। यहां पर 8064 लोगों की जांच की गई थी। बता दें कि संक्रमण दर 23.05 फीसदी हो गई है। गुरुवार को यह दर 17.44 फीसदी थी। शुक्रवार तक राजधानी में 79 कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। इस तरह बढ़ रही संक्रमण की दर को देखते कलेक्टर ने मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो