scriptअब पुरानी रसीद दिखाकर भी लोग जमा कर सकेंगे संपत्तिकर, अवैध वसूली पर निगम करेगा कार्रवाई | Now people will able to pay property tax with old bills in CG | Patrika News

अब पुरानी रसीद दिखाकर भी लोग जमा कर सकेंगे संपत्तिकर, अवैध वसूली पर निगम करेगा कार्रवाई

locationरायपुरPublished: Feb 05, 2019 10:26:03 am

Submitted by:

Deepak Sahu

जीआइएस सर्वे के डिमांड नोट में भारी गड़बड़ी के बाद लोगों की परेशानी को देखते हुए निगम प्रशासन ने अब पुरानी रसीद के आधार पर ही संपत्तिकर वसूलने का निर्णय लिया है

NAGAR NIGAM RAIPUR

अब पुरानी रसीद दिखाकर भी लोग जमा कर सकेंगे संपत्तिकर, अवैध वसूली पर निगम करेगा कार्रवाई

रायपुर. संपत्तिकर, जलकर सहित अन्य करों में जीआइएस सर्वे के डिमांड नोट में भारी गड़बड़ी के बाद लोगों की परेशानी को देखते हुए निगम प्रशासन ने अब पुरानी रसीद के आधार पर ही संपत्तिकर वसूलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी जोन कमिश्नरों को निगम आयुक्त ने निर्देश दिए है कि जो भी व्यक्ति पुरानी रसीद के आधार पर वित्तीय वर्ष 2018-19 का संपत्तिकर जमा करने आ रहे हैं, उनसे कर वसूले। वहीं आयुक्त ने जोन कमिश्नरों को अवैध वसूली करने वाले मोहर्रिर पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
साथ ही जो जीआइएस सर्वे के आधार पर संपत्तिकर जमा करने जोन कार्यालय पहुंच रहे हैं, उनसे सर्वे के आधार पर संपत्तिकर वसूले। दरअसल, पिछले लंबे अरसे से जीआइएस सर्वे को लेकर लोगों को भारी नाराजगी है। कोई वार्ड पार्षद को तो कोई महापौर से इसकी लगातार शिकायत करते आ रहे हैं। हर दिन की शिकायत के बाद महापौर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों पर जीआइएस सर्वे में आई गड़बड़ी को लेकर भारी नाराजगी व्यक्त की।
इसके आद निगम आयुक्त ने रजत बंसल ने राजस्व उपायुक्त सहित जोन कमिश्नरों से कहा कि जो लोग जीआइएस सर्वे में शिकायत करने आ रहे हैं, उनसे पुरानी रसीद मंगाकर वित्तीय वर्ष 2018-19 का संपत्तिकर वसूले। नगर निगम के आयुक्त रजत बंसल का कहना है कि जोनों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पुरानी रसीद दिखाकर संपत्तिकर जमा करने वालों से संपत्तिकर लें। साथ ही जीआइएस सर्वे में हुई गड़बड़ी को दुरुस्त करने का काम तेज करने को कहा गया है।

आज भाजपा पार्षद दल करेगा प्रदर्शन, बनी रणनीति
संपत्तिकर को लेकर भाजपा पार्षद दल द्वारा मंगलवार को निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार को निगम मुख्यालय में भाजपा पार्षद दल की बैठक हुई। बैठक में सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर और उपनेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पार्षद प्रमोद साहू, मीनल चौबे, सालिक सिंह ठाकुर, सुशीला धीवर, योगेंद्र वर्मा, यादराम साहू, किरण साहू, यशोदा कमल साहू, भावेश पिथालिया सहित अन्य भाजपा पार्षद शामिल हुए। बैठक में नेता प्रतिपक्ष राठौर ने पार्षदों से वार्ड समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।

जिसमें मुख्य रूप से संपत्तिकर, निराश्रित पेंशन, रामकी की सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पानी, आवारा पशु, आवारा कुत्तों का आतंक, गार्डनों का मेंटेनेंस, अवैध प्लाटिंग, तालाबों की सफाई, आदि समस्याओं के बारे में नेताप्रतिपक्ष को बताया। बैठक में पार्षदों ने सबसे अधिक शिकायतें जीआईएस सर्वे में संपत्तिकर को लेकर की। इसके बाद पार्षद दल ने सर्वसहमति से तय किया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे निगम मुख्यालय में प्रदर्शन कर महापौर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो