script

नवा रायपुर में अब राजभवन और सीएम हाऊस, भूमिपूजन धनतेरस के दिन

locationरायपुरPublished: Oct 20, 2019 06:45:40 pm

Submitted by:

Dhal Singh

नवा रायपुर में अब जल्द और रौनक दिखेगी। यहां सेक्टर 24 में राजभवन, सीएम हाऊस सहित मंत्रियों के बंगले बनेेंगे। इसका भूमिपूजन धनतेरस के दिन होगा। 90 करोड़ में राजभवन और 60 करोड़ की लागत से सीएम हाऊस बनाया जाएगा।

नवा रायपुर में अब राजभवन और सीएम हाऊस, भूमिपूजन धनतेरस के दिन

नवा रायपुर में अब राजभवन और सीएम हाऊस, भूमिपूजन धनतेरस के दिन

रायपुर. लंबे समय तक टलते जाने के बाद अब नवा रायपुर में राजभवन, मुख्यमंत्री निवास और मंत्रियों के बंगलों के निर्माण के आसार दिखने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग ने पुणे की एक कंपनी को निर्माण का काम सौंपा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को बताया, धनतेरस के दिन 25 अक्टूबर को नवा रायपुर के सेक्टर-24 में इस राजभवन और मुख्यमंत्री निवास की निर्माण परियोजना का भूमिपूजन होगा। लोक निर्माण विभाग की योजना के मुताबिक नया राजभवन 12 एकड़ के क्षेत्रफल में बनेगा। इसके निर्माण पर 90 करोड़ रुपए की लागत प्रस्तावित है। वहीं मुख्यमंत्री निवास के लिए 8 एकड़ जमीन का प्रस्ताव है। इसके निर्माण पर 60 करोड़ रुपए की लागत आनी है। इस परियोजना के तहत सेक्टर 24 में मंत्रियों के बंगले और सेक्टर 18 में अधिकारियों के बंगलों को मिलाकर 164 भवन बनाए जाने हैं। इस पूरी परियोजना की लागत 505 करोड़ रुपए होगी।
भाजपा सरकार में हुआ था विवाद
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री निवास की लागत पर बवाल हो चुका है। उस समय लोक निर्माण विभाग और नया रायपुर विकास प्राधिकरण ने 16 एकड़ में सीएम हाउस प्रस्तावित किया था। उस पर 81 करोड़ का खर्च प्रस्तावित था। उसको लेकर काफी विवाद हुआ। विपक्ष ने सरकार पर शाही खर्ची का आरोप लगाया था। 1& अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ प्रस्तावित जमीन देखी। उसी समय उन्होंने इतने बड़े बंगले पर आपत्ति जताई थी, उसके बाद सीएम हाउस का डिजाइन बदला गया।

ट्रेंडिंग वीडियो