scriptपार्षद का चुनाव लड़ने वाली महिला नेता चला रही थी सेक्स रैकेट, वाट्सएेप से तय करते थे लड़कियों का रेट | olice busted flesh trade running by chhattisgarh women politician | Patrika News

पार्षद का चुनाव लड़ने वाली महिला नेता चला रही थी सेक्स रैकेट, वाट्सएेप से तय करते थे लड़कियों का रेट

locationरायपुरPublished: Feb 26, 2020 08:57:44 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

आसपास के लोगों की शिकायत पर मंगलवार की देर रात सीएसपी केके पटेल के नेतृत्व में राजेंद्र नगर पुलिस ने पाइंटर भेजकर फ्लैट में छापा मारा। मौके पर महिला दलाल के अलावा तीन युवतियां और तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। कमरे में कंडोम व अश्लील साहित्य व अन्य सामग्री मिली।

पार्षद का चुनाव लड़ने वाली महिला नेता चला रही थी सेक्स रैकेट, वाट्सएेप से तय करते थे लड़कियों का रेट

पार्षद का चुनाव लड़ने वाली महिला नेता चला रही थी सेक्स रैकेट, वाट्सएेप से तय करते थे लड़कियों का रेट,पार्षद का चुनाव लड़ने वाली महिला नेता चला रही थी सेक्स रैकेट, वाट्सएेप से तय करते थे लड़कियों का रेट,पार्षद का चुनाव लड़ने वाली महिला नेता चला रही थी सेक्स रैकेट, वाट्सएेप से तय करते थे लड़कियों का रेट

रायपुर. कोरबा में पार्षद का चुनाव लडऩे वाली महिला रायपुर में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। ग्राहकों के लिए एक वाट्सएेप गु्रप बनाया गया था, जिसमें कॉलगर्ल की फोटो व रेट की जानकारी दी जाती थी। इसके बाद ग्राहकों को जगह उपलब्ध कराया जाता था। इसकी शिकायत मिलने पर राजेंद्र नगर पुलिस ने छापा मारकर महिला दलाल सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

कक्षा 7वी का छात्र और स्कूल की महिला चपरासी एक दूसरे से करते थे प्यार, खुलासा हुआ तो शर्मिंदगी में दोनों ने दे दी जान

पुलिस के मुताबिक महावीर नगर के प्रेम पार्क में फ्लैट नंबर 101 में कोरबा की एक महिला पिछले एक माह से देह व्यापार चला रही थी। रोज शाम होते ही उसके फ्लैट में बाहर से युवकों का आना-जाना लगा रहता था। देर रात तक गाडि़यां नीचे खड़ी रहती थी।

आसपास के लोगों की शिकायत पर मंगलवार की देर रात सीएसपी केके पटेल के नेतृत्व में राजेंद्र नगर पुलिस ने पाइंटर भेजकर फ्लैट में छापा मारा। मौके पर महिला दलाल के अलावा तीन युवतियां और तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। कमरे में कंडोम व अश्लील साहित्य व अन्य सामग्री मिली।

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई लड़कियां मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की हैं। ग्राहक के रूप में पकड़े गए आरोपी मोहम्मद तैयब उर्फ आशू, अशोकदास मानिकपुरी और मोहम्मद रजा शामिल हैं। आरोपियों के पास एक चाकू भी मिला है। सभी के खिलाफ पीटा एक्ट और आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

किराए पर था फ्लैट

आरोपी महिला दलाल करीब एक माह पहले रायपुर आई थी और किराए का फ्लैट लेकर यह गोरखधंधा कर रही थी। बताया जाता है कि महिला दलाल मूलत: कोरबा की है और वहां भी कई बार देह व्यापार कराते पकड़ी गई है। हाल ही में हुए पार्षद चुनाव में महिला एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

किराएदारों की नहीं देते सूचना

किराएदारों की सूचना थानों में नहीं दी जा रही है। राजेंद्र नगर इलाके में कई बार सेक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है। सभी देहव्यापार किराए के मकान में संचालित किए जा रहे थे। देह व्यापार करने वाले आम लोगों की कम आवाजाही वाले स्थानों में किराए से मकान लेते हैं और किराए के रूप में मोटी रकम देते हैं। इसके चलते मकान मालिक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं देते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो