scriptयात्रियों से भरी गाड़ी बिगड़ा बैलेंस और बीच रास्ते में पलट गई, एक की मौत, 21 घायल | one died and 21 injured in road accident CG | Patrika News

यात्रियों से भरी गाड़ी बिगड़ा बैलेंस और बीच रास्ते में पलट गई, एक की मौत, 21 घायल

locationरायपुरPublished: Oct 08, 2018 01:54:36 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

एक कार्यकम में शामिल होने जा रहे यात्रियों से पिकप बीच रास्ते में पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है वहीं 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

accident news

यात्रियों से भरी गाड़ी बिगड़ा बैलेंस और बीच रास्ते में पलट गई, एक की मौत, 21 घायल

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक कार्यकम में शामिल होने जा रहे यात्रियों से पिकप बीच रास्ते में पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है वहीं 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पिकप चालक फरार हो गया। पुलिस फरार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर ढूंढ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जांजगीर चांपा जिले जैजैपुर क्षेत्र का है। रविवार की दोपहर एक बजे जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमलीडीह के लोग अपने रिश्तेदार के यहां छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम पंचायत भोथिया के जाटापारा जा रहे थे। पिकप चालक ने अपने वाहन में ठूंस-ठूंसकर यात्रियों को बिठाया था। पिकप भोथिया और केकराभाट के बीच पहुंची थी। इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी सडक़ किनारे पलट गई।

accident news

वाहन में सवार यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकला गया। किसी के सिर में चोटें आई थी तो किसी के हाथ-पांव फै्रक्चर हुआ था। राहगीरों ने संजीवनी एक्सप्रेस व डायल 112 को कॉल कर मौके पर बुलाया। इसके बाद सभी घायलों को जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डांक्टरों ने जांच उपरांत घिसलमति (70 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे के बाद घायल हुए 22 लोगों में से चमार सिंह (51 वर्ष) के हाथ पांव फै्रक्चर होने से, साहिल (5 वर्ष) सिर पर गंभीर चोट, राजकुमारी (18 वर्ष) के कमर और सुहागा बाई (48 वर्ष) की आंख में गंभीर चोट आने के कारण जिला चिकित्सालय जांजगीर रेफर किया गया है। वहीं शेष घायलों को सामान्य चोटे लगने से उन्हें जैजैपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इधर पिकप का चालक मौके पर वाहन छोडक़र भाग निकला। पुलिस उसके खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो