scriptOne patient needs liver and six kidney, now Roto will help City Report | एक मरीज को लीवर और छह को किडनी की है जरूरत, रोटो से मिलेगी अब मदद | Patrika News

एक मरीज को लीवर और छह को किडनी की है जरूरत, रोटो से मिलेगी अब मदद

locationरायपुरPublished: Oct 13, 2022 06:47:16 pm

Submitted by:

manish Singh

कैडेवर ट्रांसप्लांट: 6 अस्पताल व ट्रांसप्लांट के लिए 7 मरीज रजिस्टर्ड लेकिन डोनर नहीं, इसलिए अब 5 राज्यों से मिल सकेंगे जरूरी आर्गन
- महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्यप्रदेश और केंद्र शासित राज्य दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव से मिलेंगे अंग

ऑपरेशन के दौरान केरल की महिला के पेट में छोड़ी गई चिमटी को पांच साल बाद निकाला
ऑपरेशन के दौरान केरल की महिला के पेट में छोड़ी गई चिमटी को पांच साल बाद निकाला,ऑपरेशन के दौरान केरल की महिला के पेट में छोड़ी गई चिमटी को पांच साल बाद निकाला,ऑपरेशन के दौरान केरल की महिला के पेट में छोड़ी गई चिमटी को पांच साल बाद निकाला
रायपुर।प्रदेश में कैडेवर ट्रांसप्लांट के लिए 6 अस्पतालों काे अप्रूवल मिल गया है। वहीं 7 मरीजों ने ट्रांसप्लांट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। इसमें एक को लीवर और छह को किडनी की जरूरत है, लेकिन इन मरीजों को डोनर नहीं मिलने से ऑर्गन नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (रोटो) द्वारा महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्यप्रदेश और एक केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव से जरूरी ऑर्गन की व्यवस्था छत्तीसगढ़ को करवाई जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोगों का ऑर्गन ट्रांसप्लांट हो सके। ये पांचों राज्य पहले से ट्रांसप्लांट कर रहे हैं। रोटो के तहत छत्तीसगढ़ को पश्चिम जोन किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई में शामिल किया गया है। इस जोन में आने वाले राज्यों को ब्रेन डेड बॉडी मिलती है। किसी आर्गन की जरूरत वहां के मरीजों को नहीं है तो उसे अन्य राज्यों से अदान-प्रदान किया जा सकता है। इस जोन में छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य पांच राज्यों में इन्हीं प्रदेशों को रखा गया है।
2 अन्य हॉस्पिटलों को मिला अप्रूवल
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.