सूर्य नमस्कार के फायदे -
1. पाचन तंत्र को करता है मजबूत
सूर्य नमस्कार करते वक्त उदर के अंगों स्ट्रेच होते हैं जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। कब्ज, अपच या पेट में जलन की शिकायत जैसी समस्या से झूंझ रहे लोगों के लिए ये बेहद कारगर है।
2. मोटापे से दिलाता है छुटकारा -
सूर्य नमस्कार में उदार के अंग लगातार स्ट्रेच होते हैं, अगर इस योग को रोजाना किया जाए तो इससे पेट की चर्बी कम होती है।
3. शरीर को डिटॉक्स करने में करता है मदद -
सूर्य नमस्कार के आसनों के दौरान लगातार सांस को खींचने और छोड़ने का अभ्यास किया जाता है जिससे फेफड़े में ऑक्सीजन बेहतर तरीके से पहुंचता है और फेफड़े का फंक्शन सुधरता है। इस प्रोसेस से खुद तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचता है, जिससे शरीर से कार्बन बाहर निकलता है शरीर डिटॉक्स हो जाता है।
4. विचलित मन को करता है शांत -
लगातार सूर्य नमस्कार करने से आपके विचलित मन की समस्या दूर हो सकती है। इसके लगातार अभ्यास से स्मरण शक्ति बढ़ती है और नर्वस सिस्टम शांत रहता है, जिससे मन की चिंता दूर होती है और दिमाग शांत रहता है।
5. शरीर को बनाता है लचीला -
सूर्य नमस्कार में शरीर के लगभग सभी अंगों की भागीदारी होती है। जिससे शरीर फ्लेक्सिबल होता है ।
6. रीड की हड्डी को करता है मजबूत -
सूर्य नमस्कार के रोजाना अभ्यास से मांशपेशी, लिगामेंट और रीड की हड्डी मजबूत होती है। लगातार स्ट्रेचिंग की वजह से शरीर के इन हिस्सों को मजबूती मिलती है।
7. चेहरे की बढ़ती है रौनक -
सूर्य नमस्कार से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसकी वजह से शरीर में चमक के साथ ही तील, मुहाशों से भी छुटकारा मिलता है। कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है की सूर्य नमस्कार के रेगुलर प्रयास से एजिंग की रफ्तार भी धीमी होती है।