scriptPariksha Pe Charcha 2023 Registration Date Extended Till January 27 | Pariksha Pe Charcha 2023: PM मोदी करेंगे परिक्षा पे चर्चा, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानिए आप कैसे ले सकते हैं भाग | Patrika News

Pariksha Pe Charcha 2023: PM मोदी करेंगे परिक्षा पे चर्चा, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, जानिए आप कैसे ले सकते हैं भाग

locationरायपुरPublished: Jan 08, 2023 04:05:06 pm

Submitted by:

CG Desk

Pariksha Pe Charcha 2023: इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करते हैं और बहुमूल्य विचार साझा करते हैं। यह एक विशेष कार्यक्रम (Pariksha Pe Charcha 2023) है जहां पीएम मोदी परीक्षा के बोर्ड एग्जाम के प्रेशर को कम करने और तनाव मुक्त बनाने के लिए छात्रों के साथ कुछ प्रभावी टिप्स साझा करते हैं।

.

Pariksha Pe Charcha 2023: परीक्षा पे चर्चा (PPC 2023) प्रोगाम में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षको के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा पे चर्चा 2023 (Pariksha Pe Charcha 2023) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बढ़ाई गई डेट के अनुसार, अब परीक्षा पे चर्चा 2023 (Pariksha Pe Charcha 2023) में भाग लेने के लिए अब 27 जनवरी, 2023 तक का मौका है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia.mygov.in/ppc-2023 पर विजिट करें। आपको बता दें कि इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा का आयोजन 27 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.