scriptफर्जी आरटीआई कार्यकर्ता बनकर जानकारी हासिल करने का आरोपी पटवारी गिरफ्तार | Patwari arrested for obtaining information by becoming a fake RTI acti | Patrika News

फर्जी आरटीआई कार्यकर्ता बनकर जानकारी हासिल करने का आरोपी पटवारी गिरफ्तार

locationरायपुरPublished: Apr 12, 2021 06:40:46 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

आरोपी प्रधानमंत्री कार्यालय लोक शिकायत निवारण विभाग से सम्बद्ध होने का फर्जी लेटरपेड बनाकर सरकारी विभाग व लोगों से धोखाधड़ी करता था।

फर्जी आरटीआई कार्यकर्ता बनकर जानकारी हासिल करने का आरोपी पटवारी गिरफ्तार

फर्जी आरटीआई कार्यकर्ता बनकर जानकारी हासिल करने का आरोपी पटवारी गिरफ्तार

गरियाबंद. फर्जी आरटीआई कार्यकर्ता बनकर जानकारी हासिल करने के आरोप में पुलिस ने पटवारी भगवान सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधानमंत्री कार्यालय लोक शिकायत निवारण विभाग से सम्बद्ध होने का फर्जी लेटरपेड बनाकर सरकारी विभाग व लोगों से धोखाधड़ी करता था।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद का है। जहां के तत्कालीन सहायक भू-अभिलेख अधिकारी हेमनारायण धुर्वा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद में लिखित शिकायत की थी कि भगवान सिंह ठाकुर जो जिला बालोद में पटवारी के पद पर पदस्थ होते हुए स्वयं को प्रधानमंत्री कार्यालय लोक शिकायत निवारण विभाग से संबद्धता होना व आरटीआई कार्यकर्ता होना बताकर फर्जी लेटरपेड के माध्यम से सरकारी विभागों व आम जनता को परेशान करता है। इसी शिकायत जांच क्रम में प्रधानमंत्री कार्यालय लोक शिकायत निवारण विभाग नई दिल्ली से पत्राचार कर सभी जरूरी जानकारी प्राप्त करने पर उक्त पटवारी भगवान सिंह ठाकुर पिता चमरू राम ठाकुर (59) निवासी मैनपुर को फर्जी आरटीआई कार्यकर्ता तथा प्रधानमंत्री कार्यालय लोक शिकायत निवारण विभाग से सम्बद्ध नहीं होना पाया गया। जिसके बाद थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में आरोपी भगवान सिंह ठाकुर के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर व संतोष महतो के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद रूपेश डांडे के पर्यवेक्षण में निरीक्षक वेदवति दरियो द्वारा योजनबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी भगवान सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो