scriptPeace Committee meeting held in view of Navratri and elections | त्योहारों पर आचार संहिता का प्रभाव : रात 10 बजे तक ही हो सकेंगे कार्यक्रम | Patrika News

त्योहारों पर आचार संहिता का प्रभाव : रात 10 बजे तक ही हो सकेंगे कार्यक्रम

locationरायपुरPublished: Oct 12, 2023 04:26:21 pm

Submitted by:

Gulal Verma

नवरात्रि और चुनाव के मद्देनजर शांति समिति की बैठक गरियाबंद थाना परिसर में हुई। जिसमें आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए त्योहारों को आनन्दपूर्वक मनाएं जाने से जुड़ी जानकारी दी गई। एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने कहा कि इस बार नवरात्रि, दशहरा, दीपावली के साथ निर्वाचन का त्योहार भी मनाया जाएगा। लेकिन आचार संहिता लागू होने पर इस बार त्योहारों के उल्लास पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केवल कुछ नियमों के साथ हमें यह पर्व मनाना होगा।

त्योहारों पर आचार संहिता का प्रभाव : रात 10 बजे तक ही हो सकेंगे कार्यक्रम
त्योहारों पर आचार संहिता का प्रभाव : रात 10 बजे तक ही हो सकेंगे कार्यक्रम
गरियाबंद। नवरात्रि और चुनाव के मद्देनजर शांति समिति की बैठक गरियाबंद थाना परिसर में हुई। जिसमें आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए त्योहारों को आनन्दपूर्वक मनाएं जाने से जुड़ी जानकारी दी गई। एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने कहा कि इस बार नवरात्रि, दशहरा, दीपावली के साथ निर्वाचन का त्योहार भी मनाया जाएगा। लेकिन आचार संहिता लागू होने पर इस बार त्योहारों के उल्लास पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केवल कुछ नियमों के साथ हमें यह पर्व मनाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर असामाजिक तत्वों पर है। आप भी ऐसे तत्वों पर अपनी कड़ी नजर रखें। किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अवांछनीय तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नायक ने कहा किसी भी पंडाल में किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है आप सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने कहा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी पालिका की पूरी टीम पंडालों के आस पास साफ-सफाई, पानी, बिजली की व्यवस्था करवाएगी। साथ ही जंवारा व मूर्ति विसर्जन के लिए पूरी टीम लगातार सेवा देते रहेगी। टीआई कृष्णा प्रसाद जांगड़े ने कहा कि पांडालों की अनुमति लेना अनिवार्य है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों और लाउड स्पीकर का उपयोग रात दस से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा और सिर्फ़ दो बॉक्स की ही परमिश्न दी जा रही है।
इस दौरान पार्षद एवं शीतला मंदिर समिति के सदस्य रितिक सिन्हा ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर मंदिर में भारी भीड़ दर्शन के लिए आती है। साथ ही गरबा का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में वहां अलसुबह से लेकर देर रात्रि तक महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। साथ ही फारेस्ट नाके से मंदिर परिसर तक लाइट की व्यवस्था भी की जाए। समाजसेवी हरीश भाई ठक्कर ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हादसा न हो इसके लिए छीन तालाब तट और विशेषकर शीतला माता मन्दिर क्षेत्र में विसर्जन के समय पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.