scriptदो घंटे ओलावृष्टि और आंधी से लोग परेशान, कई छप्पर टूटे | People troubled by hail storm and storm for two hours | Patrika News

दो घंटे ओलावृष्टि और आंधी से लोग परेशान, कई छप्पर टूटे

locationरायपुरPublished: Mar 21, 2020 01:56:47 am

Submitted by:

AJAY SINGH

मैनपुर सहित आसपास के अंचल में तेज हवा के साथ रोज हो रही बारिश

,

दो घंटे ओलावृष्टि और आंधी से लोग परेशान, कई छप्पर टूटे,दो घंटे ओलावृष्टि और आंधी से लोग परेशान, कई छप्पर टूटे,दो घंटे ओलावृष्टि और आंधी से लोग परेशान, कई छप्पर टूटे,दो घंटे ओलावृष्टि और आंधी से लोग परेशान, कई छप्पर टूटे

मैनपुर. तहसील मुख्यालय मैनपुर सहित आसपास के अंचल में तेज हवा के साथ रोज हो रही बारिश से किसान व क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं। रोजाना हो रही बारिश से मक्का, धान व सब्जी के फसलों पर गहरा असर देखने को मिल रहा है। फसलों में तरह-तरह के कीट प्रकोपों का साया मंडरा रहा है और तो और लगातार बदली व बारिश के चलते शासकीय व निजी अस्पतालों में भी मौसमी बीमारी सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों का आना-जाना लगा हुआ है।
वहीं मैनपुर के दूरस्थ अमलीपदर, धुर्वागुड़ी क्षेत्र में आज ंशुक्रवार दोपहर 1 बजे से मौसम का मिजाज एकदम बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ लगभग दो घंटे तक जमकर ओलावृष्टि हुई है। अमलीपदर, धुर्वागुड़ी, गोहरापदर, गुरजीभाठा, कांडेकेला, मुडग़ेलमाल, बिरीघाट, पानीगांव, भेजीपदर, उरमाल, कांडसर सहित कई गांवों में तेज आंधी और ओलावृष्टि घरों के छप्पर, पालीथिन को फाडकऱ घरों के अंदर घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर लगभग 1 बजे अचानक तेज आंधी चलने लगी और ओलावृष्टि शुरू हुई तो आवाजाही कर रहे लोग अपनी जान बचाने इधर उधर भागने लगे ओला गिरने से मक्के, धान व कलिंदर की फसल बर्बाद हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो