scriptPetrol Diesel Hike: रमन सिंह को साइकिल देकर कांग्रेस पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ करेगी प्रदर्शन | Petrol Diesel Hike: Chhattisgarh pcc chief gift bicycle to BJP leader | Patrika News
रायपुर

Petrol Diesel Hike: रमन सिंह को साइकिल देकर कांग्रेस पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि (Petrol Diesel Hike) के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Raman Singh) को साइकिल देने जाएंगे।

रायपुरJun 29, 2020 / 11:30 am

Ashish Gupta

रायपुर. पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि (Petrol Diesel Hike) के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह (Raman Singh) को साइकिल देने जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी चौक से साइकिल यात्रा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के निवास तक जाने वाले हैं। यह साइकिल यात्रा पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन का हिस्सा है।
कांग्रेस इससे पहले बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर सुबह 11:00 बजे से धरना देगी। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ऐसा ही प्रदर्शन और धरना प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होना है। धरने के बाद कांग्रेस राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगी।
सोशल मीडिया पर भी स्पीकअप ऑन पेट्रोलियम प्राइसेज अभियान के तहत कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता वीडियो संदेश पोस्ट करेंगे। विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य ईंधन मूल्य वृद्धि के कारण जनता को हो रही परेशानी को सामने लाना और भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों की कलई खोलना भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो