scriptनगर निगम को पीएचई ने थमाया पानी का 12 करोड़ रुपए का बिल, डेढ़ साल से है बकाया | PHE Dpt. handed over 12 crore water bill to Municipal Corporation | Patrika News

नगर निगम को पीएचई ने थमाया पानी का 12 करोड़ रुपए का बिल, डेढ़ साल से है बकाया

locationरायपुरPublished: Feb 29, 2020 09:46:30 pm

Submitted by:

CG Desk

– निगम का हर माह का बिल आता है 55 से 60 लाख रुपए।

नगर निगम को पीएचई ने थमाया पानी का 12 करोड़ रुपए का बिल, डेढ़ साल से है बकाया

नगर निगम को पीएचई ने थमाया पानी का 12 करोड़ रुपए का बिल, डेढ़ साल से है बकाया

रायपुर. पीएचई ने नगर निगम रायपुर को पिछले डेढ़ साल से पानी का बिल नहीं भरने पर नोटिस जारी किया है। निगम को 12 करोड़ 86 लाख रुपए का बिल दिया गया है। निगम को हर माह पीएचई को गंगरेल से भाठागांव इंटेकवेल तक पानी पहुंचाने के बदले में 55 से 60 लाख रुपए अदा करना पड़ता है। नगर निगम हर माह के पानी के बिल का भुगतान साल में एक बार इक_ा करता है। इस बार निगम प्रशासन ने डेढ़ साल बाद भी पीएचई को पानी के बिल का भुगतान नहीं किया है।
पीएचई भी एक साथ ही 10 करोड़ से अधिक बिल होने के बाद ही भुगतान करने को कहता है। इस बार 12 करोड़ 86 लाख रुपए का बिल पीएचई ने निगम को भेजा है।

हर दिन निगम लेता है गंगरेल से 200 एमएलडी पानी
नगर निगम प्रशासन पीएचई के गंगरेल डैम से रोजाना 200 एमएलडी पानी लेता है। इस तरह निगम हर माह करीब 6000 एलएलडी पानी पीएचई से लेता है। वहीं नगर निगम शहर में हर दिन 180 एमएलडी पानी की सप्लाई सभी टंकियों में करता है।

पीएचई ने 12 करोड़ के लगभग पानी का बिल भेजा है। जिसे अप्रैल के प्रथम सप्ताह में भुगतान कर दिया जाएगा। पानी सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
– बद्री चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता, नगर निगम रायपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो