रायपुर. आखिरकार 10 दिनों की उमसभरी गर्मी से लोगों को गुरुवार की शाम राहत मिल गई। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश से पारा चार डिग्री तक लुढक़ गया। मौसम विभाग ने 19 अगस्त के लिए रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात तथा भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक के लिए रायपुर, बस्तर, बालोद, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए अलर्ट जारी किया है। शाम को हुई तेज बारिश के कारण राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई स्थानों पर जलभराव हो गया। वर्षा के मुख्य आंकड़े रायपुर में 23, सुकमा 40, कुनकुरी, मालखरौद, लोरमी - 30, लुंड्रा, पत्थलगांव, दरभा, दुलदुला, भैरमगढ़, डौंडीलोहारा, मुंगेली, कटेकल्याण, बैकुंठपुर, जशपुरनगर, अंबागढ़ चौकी, बास्तानार, धरमजयगढ़, देवभोग, डभरा - 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बना हुआ है यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उसके आसपास के क्षेत्र में बने चक्रवात और एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिससे संबंधित चक्रवात औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में स्थित है औरइसका पूर्वी छोर बाराबंकी, डेहरी, रांची, दीघा से होकर गुजरता है और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक जाता है। उत्तर-दक्षिण द्रोणिका 81ए पूर्व देशांतर से 24ए उत्तर अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई में स्थित है। इस सिस्टम के कारण अब लगातार बारिश होने की संभावना बनी हुई है। गिर गया पारा शाम को हुई बारिश के बाद पारा चार डिग्री तक गिर गया। रायपुर का पारा बुधवार को 34.7 डिग्री था। वह 31 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 03 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिर सकती है। सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री डोंगरगढ़ तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में दर्ज किया गया।