रायपुर. कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन शुरू हो गया है। सुबह से ही वीवीआईपी के आने का क्रम चल रहा था। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित तमाम बड़े नेता रायपुर पहुंच चुके हैं। सुबह पहले स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। बाद में विषय समिति की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखाई दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल और सोनिया गांधी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। वहीं मेरठ से पहुंचे राहुल गांधी के हमशक्ल मोहम्मद फैजल चौधरी के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ मची हुई थी।