scriptमहिलाओं के लिए प्रमुख बाजारों में पिंक टायलेट और फीडिंग जोन | Pink Toilet and Feeding Zone in Major Markets for Women | Patrika News

महिलाओं के लिए प्रमुख बाजारों में पिंक टायलेट और फीडिंग जोन

locationरायपुरPublished: Nov 26, 2020 05:54:41 pm

Submitted by:

VIKAS MISHRA

महापौर ने जगह के लिए शास्त्री बाजार, जवाहर बाजार और पंडरी कपड़ा मार्केट का किया निरीक्षण

महिलाओं के लिए प्रमुख बाजारों में पिंक टायलेट और फीडिंग जोन

महिलाओं के लिए प्रमुख बाजारों में पिंक टायलेट और फीडिंग जोन

रायपुर. स्मार्ट सिटी के तहत शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं के प्रसाधन गृह का निर्माण किया जाएगा। जिसे पिंक टायलेट का नाम दिया जाएगा। इसके निर्माण के लिए जगह का चयन करने महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम के अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने शास्त्री मार्केट, जवाहर बाजार, पंडरी कपड़ा मार्केट का निरीक्षण किया।

शीघ्र काम शुरू किया जाएगा
निरीक्षण के बाद महापौर एजाज ढेबर ने उक्त तीनों प्रमुख बाजार में महिलाओं के लिए हाईटेक पिंक टॉयलेट सहित फ ीडिंग जोन बनाने के लिए शीघ्र कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि राजधानी के मुख्य बाजार क्षेत्र शास्त्री बाजार, जवाहर बाजार एवं पंडरी कपड़ा बाजार में महिलाओं के लिए फीडिंग जोन और पिंक टायलेट की मांग शुरू की जा रही है। अब इस दिशा में शीघ्र काम शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एल्डरमैन अफरोज अंजुम, जोन नौ के जोन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा भी मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो