गूगल मैप्स के जरिए टोल चार्ज करें चेक
गूगल मैप्स में एक नया फीचर जारी किया गया है। इसके जरिए यूजर्स नेशनल हाइवे से गुजरते वक्ते लगने वाले टोल चार्ज को पहले से ही देख सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में लगने वाले टोटल टोल चार्ज का अंदाजा लग जाएगा। साथ ही गूगल मैप्स यूजर्स को बिना टोल वाले रास्तों को भी खोजने में मदद करता है।
गूगल फ्लाइट्स की लें मदद
गूगल फ्लाइट्स के जरिए यूजर्स किसी निश्चित तारीख को दो शहरों के बीच फ्लाइट्स की ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपको अपना डेस्टिनेशन सर्च करना होगा। फिर आप कीमतों को देख पाएंगे। साथ ही कीमत गिरने पर आपको जीमेल की तरफ से ई-मेल अलर्ट भी दिया जाएगा।
गूगल ट्रैवल के जरिए खोजें ठहरने की जगह
जैसे ही आप तय कर लें कि आपको कहां जाना है तो आप ठहरने की व्यवस्था करने के लिए गूगल की मदद ले सकते हैं। आप गूगल पर होटल सर्च कर सकते हैं या सीधे google.com/travel पर जा सकते हैं।