scriptमहिला कर्मचारी इस्तेमाल कर रहे थे प्लास्टिक के बोतल, जब अधिकारी ने देखा तो.. | Plastic ban in cg: bottle found in four women of nagar nigam worker | Patrika News

महिला कर्मचारी इस्तेमाल कर रहे थे प्लास्टिक के बोतल, जब अधिकारी ने देखा तो..

locationरायपुरPublished: Sep 16, 2019 08:32:00 pm

Plastic ban in cg: निरीक्षण के दौरान चार महिला कर्मचारियों के पास प्लास्टिक के बोतल (Plastic bottle) मिले थे।

महिला कर्मचारी इस्तेमाल कर रहे थे प्लास्टिक के बोतल, जब अधिकारी ने देखा तो..

महिला कर्मचारी इस्तेमाल कर रहे थे प्लास्टिक के बोतल, जब अधिकारी ने देखा तो..

रायपुर. नगर निगम के (Raipur Nagar Nigam) जोन क्रमांक चार के अमले ने सिंगल यूज पॉलीथिन और गंदगी पर अभियान चलाकर 9,500 रुपए जुर्माना वसूला है। उधर फाफाडीह चौक के पास स्थित निगम के जोन क्रमांक 2 कार्यालय में कर्मचारियों को पानी के लिए प्लास्टिक की बोतल का प्रयोग नहीं करने की समझाइश दी (Plastic ban in chhattisgarh) गई। इस निरीक्षण के दौरान कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चार महिला कर्मचारियों के पास प्लास्टिक के (Plastic ban campaign) बोतल मिले थे। इसके अलावा अन्य कर्मचारी घर से पानी की बोतल लाते हैं। इन कर्मचारियों को स्टेनलेश स्टील या तांबे के बोतल प्रयोग करने की समझाइश दी गई।

जोन क्रमांक 2 के स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया ने बताया कि स्टेशन रोड तथा स्टेशन के पास संजय गांधी बाजार में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की समझाइश दी गई थी। सोमवार को वहां जांच की गई। दो दुकानों से पॉलीथिन जब्त कर उनसे जुर्माना वसूला गया। वहां के होटल संचालकों ने कागज के पाउच रखना शुरू कर दिया है। ग्राहकों को वे पाउच में ही सामान दे रहे थे।

वहीं जोन क्रमांक 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी डी.आर. श्रीवास ने बताया कि कटोरा तालाब क्षेत्र में सोमवार को दोपहर पॉलीथिन और गंदगी की जांच की गई। यहां 19 दुकानदारों से 9500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो