scriptबाजारों में सज गए मिट्टी के बैल, कल किसान धूमधाम से मनाएंगे पोला | Pola festival will celebrate in Chhattisgarh tomorrow | Patrika News

बाजारों में सज गए मिट्टी के बैल, कल किसान धूमधाम से मनाएंगे पोला

locationरायपुरPublished: Aug 29, 2019 03:23:22 pm

Submitted by:

Akanksha Agrawal

किसानों का त्यौहार पोला 30 अगस्त शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन बैलों की पूजा की जाती है।

बाजारों में सज गए मिट्टी के बैल, कल किसान धूमधाम से मनाएंगे पोला

बाजारों में सज गए मिट्टी के बैल, कल किसान धूमधाम से मनाएंगे पोला

गरियाबंद. किसानों का त्यौहार पोला 30 अगस्त शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन बैलों की पूजा की जाती है। इस त्यौहार पर आकर्षण का केंद्र बच्चों द्वारा खेले जाने वाले मिट्टी के बैल और लड़कियों के लिए मिट्टी के बने रसोई के सेट होते हैं।

पोला के पर्व पर कई जगहों पर बैल दौड़ की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें लोग बढ़ चढकऱ हिस्सा लेते हैं। कृषि प्रधान प्रदेश छत्तीसगढ़ में भाद्रप्रद कृष्ण पक्ष अमावस्या को पोला का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन पर विशेष तौर से भगवान शिव की सवारी बैलों की पूजा करने की परंपरा है।

पंडित दिलीप मिश्रा तथा पं रामनरायण मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष पोला अमावस्या 30 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पर्व को कुशोत्पाटनी अमावस्या भी कहा जाता है। क्योंकि इस पर्व में पुरोहित गण वर्षभर कर्मकांड आदि कार्य के लिए नदी घाटियों से कुशा नामक घास लाते हैं। जिसे साल भर पूजन इत्यादि कार्य में लगाते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News
एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो