scriptनाबालिग से दुष्कर्म कर UP भागा था आरोपी, चार साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे | Police arrest minor rape accused from Uttar Pradesh in CG | Patrika News

नाबालिग से दुष्कर्म कर UP भागा था आरोपी, चार साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

locationरायपुरPublished: Nov 29, 2018 01:12:17 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है

minor rape accused

नाबालिग से दुष्कर्म कर यूपी भागा था आरोपी, चार साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

रायपुर. चार साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस आरोपी को पकडऩे में मदद करने या सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रुपए इनाम की भी घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें : सहकारी बैंक का अकाउंट हैक करके लूटे लिए ढाई करोड़, एक विदेशी सहित सात लोग गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार चार साल पहले आरोपी मोहम्मद आबिद एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर आमानाका थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अपराध का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार था। जिसके कारण पुलिस ने आरोपी के ऊपर 5 हजार का इनाम भी रखा था।
यह भी पढ़ें : सेंट्रल बैंक का कर्ज चुकाने रिक्रिएशन पार्क की जमीन 70 करोड़ में बेचेगा RDA

चार साल बाद पुलिस को आरोपी को ढूंढने में सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर आमानाका पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आबिद को उत्तर प्रदेश हमीरपुर से गिरफ्तार किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो