scriptपति को पहले से था बीवी के अफेयर का शक, अचानक हाथ में देखा महंगा गिफ्ट तो खो बैठा आपा, फिर… | Police constable kill his friend in doubt of affair with wife CG | Patrika News

पति को पहले से था बीवी के अफेयर का शक, अचानक हाथ में देखा महंगा गिफ्ट तो खो बैठा आपा, फिर…

locationरायपुरPublished: Feb 11, 2019 11:45:54 am

Submitted by:

Deepak Sahu

आरक्षक ने पत्नी से अवैध सम्बन्ध के शक में दोस्त की हत्या कर दी

crime news

पति को पहले से था बीवी के अफेयर का शक, अचानक हाथ में देखा महंगा गिफ्ट तो खो बैठा आपा, फिर…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में क ऐसा मामला सामने जहां एक युवक को पुलिस वाले की बीवी से दोस्ती करना और महंगा गिफ्ट देना भारी पड़ गया। दरअसल, आरक्षक पति अपनी बीवी पर पहले ही अवैध संबंध को लेकर शक करता था फिर एक दिन अचानक महंगा गिफ्ट देखा तो अपना आपा खो बैठा और फिर…..

दरअसल, पुलिस ने युवा ट्रांसपोर्टर सूरज सिंह की मर्डर मिस्ट्री सुलझा ली है। हत्या का आरोपी मृतक का पड़ोसी युवक ही है जो पुलिस विभाग में आरक्षक है। रुपए के लेन-देन में विवाद व अवैध संबंध के शक में उसने सूरज की हत्या की। हालांकि पुलिस ने अभी अधिकृत तौर पर खुलासा नहीं किया है। 29 जनवरी को खुर्सीपार जोन-३, सड़क-२, क्वार्टर-४ डी निवासी मृतक सूरज सिंह (29 वर्ष) की अज्ञात आरोपी ने उसके ही घर में घुसकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे सबूत छुपाने बाकायदा घर में पोछा लगाया। आरेपियों ने घटना स्थल पर कोई सुराग नहीं छोड़ा है। सूरज और आरोपी दोनों दोस्त थे। दोनों का एक-दूसरे का घर आना-जाना था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो