scriptओडिशा सीमा पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराए महिला समेत 5 नक्सली | Police killed 5 Naxalite including women naxal in Odisha border CG | Patrika News

ओडिशा सीमा पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराए महिला समेत 5 नक्सली

locationरायपुरPublished: Nov 06, 2018 10:02:41 am

Submitted by:

Deepak Sahu

ओडिशा के मलकानगिरी जिले के भैजंगवाड़ा में सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ में पांच माओवादियों को मार गिराया है

CGNews

ओडिशा सीमा पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराए महिला समेत 5 नक्सली

जगदलपुर. सुकमा से सटे ओडिशा के मलकानगिरी जिले के भैजंगवाड़ा में सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ में पांच माओवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने मौके से पांचों माओवादियों के शव और बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक सुकमा से तीस किमी दूर ओडिशा के भैजंगवाड़ा इलाके में सर्चिंग से लौट रहे जवानों पर घात लगाए माओवादियों ने हमला कर दिया। फोर्स की जवाबी कार्रवाई में माओवादी नेता रामदेव, एक महिला समेत पांच लोग वहीं ढेर हो गए।

आइइडी ब्लास्ट में प्रधान आरक्षक घायल
जगदलपुर ञ्च पत्रिका. बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तर्रेम में सोमवार को सुबह हुए आइइडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। सीआपीएफ की 168वीं बटालियन का बम डिस्पोजल स्क्वाड सुबह तर्रेम में आइइडी की बरामदगी के बाद इसे निष्क्रिय करने में जुटा हुआ था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में आकर प्रधान आरक्षक नागाराजू घायल हो गया। बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है।

मलकानगिरी के एसपी जगमोहन मीणा ने बताया कि सुबह मुठभेड़ हुई थी। घटनास्थल का जायजा लिया गया तो मौके से एक महिला सहित पांच माओवादियों के शव बरामद किए गए। साथ में दो इंसास, एक एसएलआर, 303 और एक बम बरामद किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो