रायपुर

संप्रेक्षण गृह में अपचारी बालक से आधा दर्जन ने किया अप्राकृतिक दुराचार, अपराध दर्ज

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में एक अपचारी बालक से आधा दर्जन अपचारी बालकों (Unnatural Act) ने अप्राकृतिक दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी बालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

रायपुरMay 17, 2020 / 03:22 pm

Ashish Gupta

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में एक अपचारी बालक से आधा दर्जन अपचारी बालकों (Unnatural Act) ने अप्राकृतिक दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी बालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक संप्रेक्षण गृह में एक अपचारी बालक से पिछले 1 महीने से 6 लड़के अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते थे। आरोपियों ने उसे इतना डरा धमका दिया था कि पीड़ित संप्रेक्षण गृह के ऑफिस में अपने साथ हो रही घटना की शिकायत भी नहीं कर पा रहा था।
एक महीने से इस तरह के कृत्य से परेशान अपचारी बालक ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बाल संरक्षण अधिकारी को इसकी सूचना दी गई और थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी कई गंभीर अपराध कर चुके हैं।

Home / Raipur / संप्रेक्षण गृह में अपचारी बालक से आधा दर्जन ने किया अप्राकृतिक दुराचार, अपराध दर्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.