script

7 राज्यों की पुलिस मिलकर करेगी नक्सलियों का खात्मा

locationरायपुरPublished: Oct 13, 2020 01:26:12 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

नक्सलियों (Naxalites) और अपराधियों के खिलाफ 7 राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाएगी।

naxal in chhattisgarh

लॉकडाउन में आपदा को बना रहे अवसर: नक्सली पीएलजीए में कर रहे स्कूली छात्र-छात्राओं की भर्ती

रायपुर. नक्सलियों (Naxalites) और अपराधियों के खिलाफ 7 राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ के साथ ही महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार पुलिस शामिल होगी।

इस संबंध में समन्वय बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने इन राज्यों के डीजीपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। इस दौरान नक्सलियों और अंतरराज्यीय गिरोह को समाप्त करने पर फोकस रहा। इसके लिए सूचना संकलन एवं अंतरराज्यीय अभियान चलाने के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में महाराष्ट्र के डीजीपी एके जायसवाल, आंध्र प्रदेश डीजीपी डी गौतम सवांग, तेलंगाना डीजीपी महेंद्र रेड्डी, ओडीशा डीजीपी अभय कुमार, झारखंड डीजीपी एमवी राव, बिहार डीजीपी संजीव कुमार सिंघल, पश्चिम बंगाल के एडीजी नीरज कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ के स्पेशल डीजी नक्सल अभियान अशोक जुनेजा और एसआईबी आईजी आनंद छाबड़ा शामिल हुए।

अपराधियों के गिरोह को पकडने के लिए सभी राज्य आपस में इनपुट साझा करेंगे। इसके लिए सभी राज्यों में समन्वय स्थापित करने आईजी आनंद छाबड़ा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो