scriptरात 9 बजे के बाद स्पॉ सेंटर में लगती थी नाबालिग लड़कियों की बोली, एक रात जब पहुंची पुलिस तो.. | Police raid in spa center, woman broker arrested with minor girl | Patrika News

रात 9 बजे के बाद स्पॉ सेंटर में लगती थी नाबालिग लड़कियों की बोली, एक रात जब पहुंची पुलिस तो..

locationरायपुरPublished: Mar 15, 2019 09:51:26 pm

दर्जन भर से अधिक महिला दलाल सक्रिय हैं, जो स्पॉ सेंटर और पॉश कॉलोनियों में देह व्यापार चला रही हैं।

CG News

रात 9 बजे के बाद स्पॉ सेंटर में लगती थी नाबालिग लड़कियों की बोली, एक रात जब पहुंची पुलिस तो..

रायपुर. राजधानी में जिस्मफरोशी का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। कमाई के लिए महिला दलाल नाबालिग लड़कियों से भी देहव्यापार करवा रही हैं। गुरुवार को शंकरनगर में पकड़ी गई कॉलगर्ल में एक नाबालिग भी शामिल थीं। देह व्यापार कई पॉश कॉलोनियों से लेकर शॉपिंग मॉल में स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा है। कई थानों के निचले स्तर के स्टॉफ को इसकी जानकारी भी है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। स्पॉ सेंटरों में पुलिस की नियमिति जांच भी बंद हो गई है। रायपुर में दर्जन भर से अधिक महिला दलाल सक्रिय हैं, जो स्पॉ सेंटर और पॉश कॉलोनियों में देह व्यापार चला रही हैं।
CG news

स्पा सेंटर के मैनेजर को जेल
पंडरी पुलिस ने शंकरनगर के गोल्ड फैमिली सेलून एंड स्पॉ सेंटर में छापा मारकर एक महिला दलाल सहित 6 युवतियों को देह व्यापार करते पकड़ा था। मौके पर एक नाबालिग लड़की भी थी। महिला दलाल ने उसे भी देहव्यापार के लिए बुलाया था। नाबालिग को देखकर पुलिस वाले भी चौंक गए। पकड़ी गई सभी युवतियां रायपुर की हैं। शुक्रवार को सभी युवतियों और स्पॉ सेंटर के मैनेजर को जेल भेज दिया गया। मामले में किसी को जमानत नहीं मिली।

9 बजे के बाद शुरू होता था जिस्म का गंदा खेल
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के पॉश इलाके में स्थित इन स्पा सेंटर में रात 9 बजे के बाद जिस्म बेचने का धंधा शुरू हो जाता था। मजाज करने वाले वाले ग्राहक बुकिंग करवाकर महिला दलाल के बताए अनुसार समय में पहुंच कर पसंद की नाबालिग लड़कियों के साथ रात रंगीन करते थे।

युवक-युवतियों की बढ़ गई थी आवाजाही
शंकरनगर के स्पॉ सेंटर का संचालन महिला दलाल कई सालों से कर रही है। इससे पहले शंकरनगर में ही दूसरे इलाके में मसाज सेंटर चलाती थी। इसके बाद वहां से श्रीरामनगर में संचालित कर रही थी। पिछले कुछ दिनों से सेंटर में युवक-युवतियों का आना-जाना बढ़ गया था। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होने लगी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पंडरी पुलिस ने छापा मारा था।

CG News

दो कॉलगर्ल की हो चुकी है संदिग्ध मौत
शहर में दो कॉलगर्ल की संदिग्ध मौत हो चुकी है। दोनों पश्चिम बंगाल की थीं। पिछले साल राजेंद्र नगर के हिमालयन हाइट्स में देहव्यापार के लिए आई कोलकाता की पूजा की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव बिल्डिंग के नीचे बरामदे में गिरा मिला था। पुलिस आज तक उसके मौत के रहस्य का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे पहले वर्ष 2017 में मंदिरहसौद इलाके में पश्चिम बंगाल से देहव्यापार के लिए आई युवती भी डीडीनगर में सड़क हादसे में संदिग्ध रूप से मृत मिली थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो