scriptलॉकडाउन में हुक्काबार चलाने पर जब्बाल टावर के मालिक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया अपराध | Police raid on Jabbal Tower running hookah bar in lockdown | Patrika News

लॉकडाउन में हुक्काबार चलाने पर जब्बाल टावर के मालिक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया अपराध

locationरायपुरPublished: Sep 26, 2020 07:12:42 pm

Submitted by:

CG Desk

– ब्लू स्काई हुक्काबार का मामला .

हुक्काबार

लॉकडाउन में हुक्काबार चलाने पर जब्बाल टावर के मालिक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया अपराध

रायपुर। सिविल लाइन इलाके में लॉकडाउन के बीच हुक्काबार चलाने वाले के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। हुक्काबार कोई और नहीं जब्बाल टॉवर का मालिक राजेंद्र सिंह जब्बाल ही चला रहा था। हुक्का ही नहीं साथ में सट्टा भी चलवा रहा था। पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ धारा 188 के तहत ही कार्रवाई की है, जबकि राजेंद्र का कृत्य महामारी एक्ट की अन्य धाराओं के साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी अपराध की श्रेणी में आता है।
उल्लेखनीय है कि जब्बाल टावर की चौथी मंजिल में ब्लू स्काई के नाम से हुक्काबार है। लॉकडाउन होने के बावजूद हुक्का बार चल रहा था। यहां करीब 30 युवकों को हुक्का पिलाया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की रात हुक्काबार में छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने केवल हुक्का पीने और सट्टा बुक करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। हुक्काबार के मालिक के नाम का खुलासा नहीं किया था। साथ ही दावा किया गया था कि हुक्काबार चलाने वाले का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को सिविल लाइन टीआई आरके मिश्रा ने बताया कि जब्बाल टॉवर का मालिक राजेंद्र सिंह जब्बाल ही हुक्काबार चला रहा था। और उसके खिलाफ महामारी एक्ट की धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो