scriptखुदखुशी कर रही महिला को पुलिस ने बचाया, पढ़ी लिखी पत्नी से पति करवाना चाहता था ये काम | Police saved a woman husband forced educated wife for labour works | Patrika News

खुदखुशी कर रही महिला को पुलिस ने बचाया, पढ़ी लिखी पत्नी से पति करवाना चाहता था ये काम

locationरायपुरPublished: Sep 21, 2022 06:23:25 pm

Submitted by:

Abhinav Murthy

पुलिस ने मिहिला को खुदखुशी करने से रोका, पुछा कारण तो पुलिस वाले कारण जान कर रह गए दांग। पढ़ी लिख पत्नी को पति प्रताड़ित करता था।

photo_6149780207775625855_x.jpg

बिलासपुर। न्यायधानी के शहर में फिर एक अनहोनी होते होते रह गई। खमतराई इलाके की एक दम्पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा की पत्नी ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिए। ये देख पति ने बार बार दरवाजा खटखटाया फिर भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पति ने दर कर 112 में कॉल किया जिसके बाद मौके पर पुलिस समझाइश देकर दरवाजा खुलवाया दरवाजा खुलते ही दिखा की पत्नी खुदखुशी की कोशिश कर रही थी। पुलिस ये देख कर महिला को रोका और समझाइश दी।

मजदूरी करने को कहता था पति
पुलिस ने पत्नी से इस कदम के पीछे का कारण पुछा, जिसपर पत्नी ने बताया उसके पति का नाम देवलाल साहू है जो की रोजी-मजदूरी का काम करता है। पढ़ी-लिखी पत्नी को भी पति देवलाल साहू मजदूरी करने के लिए दबाव डाल रहा था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।पुलिस ने महिला की पूरी बात सुनी और पति और पत्नी को महिला थाना ले गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों का ठाणे में काउंसिलिंग करवाया। फिर पुलिस थाना प्रभारी कौशिल्या साहू ने ने पति-पत्नी को समझाइश दी और आपस में झगड़ा नहीं करने की बात कही। महिला के पति देवलाल को डांट-फटकार भी लगाई। फिर उन्हें वापस घर भेज दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो