सांसद सरोज पांडेय, महिला मोर्चा की प्रभारी लता उसेंडी और प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने सरकार से इस पूरे मामले में इस प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की। 'पत्रिका' के सवाल पर सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि न सिर्फ महासमुंद बल्कि राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) और रेडी टू ईट के आवंटन की जांच हो। संबंधित अधिकारी को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए, राजनीतिक तौर पर प्रताडि़त न किया जाए।