scriptpram vivah ak sal bhi nhi chla, kam karne ko lekar hota tha vivad | कुसुमपाली घाटी में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पति ने आपसी विवाद में गला दबाकर की थी  हत्या | Patrika News

कुसुमपाली घाटी में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पति ने आपसी विवाद में गला दबाकर की थी  हत्या

locationरायपुरPublished: Nov 06, 2022 04:06:33 pm

Submitted by:

Gulal Verma

ग्राम कुसुमपानी के घाटी के नीचे कंबल व गद्दा में लिपटी मिली महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति ने आपसी विवाद के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी।

कुसुमपाली घाटी में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पति ने आपसी विवाद में गला दबाकर की थी  हत्या
कुसुमपाली घाटी में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पति ने आपसी विवाद में गला दबाकर की थी  हत्या
गरियाबंद. ग्राम कुसुमपानी के घाटी के नीचे कंबल व गद्दा में लिपटी मिली महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पति ने आपसी विवाद के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी। आरोपियों के नाम निखिल कुशवाहा पिता नरेश चन्द्र कुशवाहा (22) शांति विहार कॉलोनी डंगनिया रायपुर, अजय सेन पिता कौशल सेन (19) डंगनिया बम्लेश्वरी मंदिर के पास रायपुर, हरीश धुरव पिता स्व. मानिक राम धुरव (19) रोहिनापुरम शांति विहार कॉलोनी दुर्गा आटा चक्की के पीछे रायपुर है।
पुलिस से मिली जानकारी के कुसुमपानी निवासी जगतराम कमार पिता इतवारी कमार (45) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुसुमपानी घाटी के नीचे में कंबल व गद्दा में बंधा शव है। शव का पैर दिखाई दे रहा है। इस पर धारा 174 कायम कर विवेचना में लिया। शव लगभग 26 वर्षीय महिला की थी। महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने शव को ग्राम कुसुमपानी घाटी के नीचे खाई में फेंक दिया था। इसके बाद धारा 302, 201 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज व गद्दा दुकान व अन्य साक्ष्य के आधार जांच शुरू की। मृतका के माता-पिता ने सोशल मीडिया के जरिए पता चलने पर उसके पहने कपड़े, अंगूठी, माला, चूड़ी देखकर अपनी लडक़ी तोमेश्वरी साहू के रूप में शिनाख्त की।
परिजनों ने बताया कि तोमेश्वरी साहू निखिल कुशवाहा से आर्य समाज में प्रेम विवाह कर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी डंगनिया रायपुर में किराए के मकान में रहती थी। इस पर संदेही निखिल कुशवाहा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। इस पर उन्होंने बताया कि शादी के बाद तोमेश्वरी साहू की बड़ी मां का उसके घर आना-जाना था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होते रहता था। वहीं, तोमेश्वरी फैंसी दुकान या मोबाइल दुकान में नौकरी करने चाहती थी, जिसके लिए निखिल मना करता था। तोमेश्वरी अपने किसी दोस्त के साथ चली गई थी जो वापस रात को करीब 10 बजे छोडऩे आई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच 23 सितंबर को झगड़ा हुआ। फिर निखिल गुस्से में घर से चला गया। दूसरे दिन 24 सितंबर की रात 10 बजे आया तो तोमेश्वरी अपना सामान बांध रही थी। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। इस बात पर झगड़ा होने पर निखिल ने तकिया से मुंह दबाकर तोमेश्वरी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने किराए के वाहन क्रमांक सीजी 04- एचएक्स.2670 में अजय सेन व हरिश ध्रुव के साथ शव को डालकर कुसुमपानी घाटी के नीचे खाई में फेंक दिया। आरोपी पति की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तकिया, स्कार्प, मोबाइल, कार क्रमांक सीजी 04 को बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.