scriptनाबालिग लडक़ी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार | premjal me fsakar shadi karne ke leye bnata tha dbaw | Patrika News

नाबालिग लडक़ी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

locationरायपुरPublished: Apr 05, 2022 04:49:29 pm

Submitted by:

Gulal Verma

नाबालिग लडक़ी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी के लिए दबाव डालने तथा आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 306, 363 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। नाबालिग लडक़ी ने 12 मार्च को जंगल में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली थी।

नाबालिग लडक़ी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लडक़ी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

छुईहा बेलर। नाबालिग लडक़ी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी के लिए दबाव डालने तथा आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 306, 363 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। नाबालिग लडक़ी ने 12 मार्च को जंगल में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम गनियारी निवासी कोमल मानिकपुरी की 17 वर्षीय पुत्री अनामिका की लाश गनियारी और पतोरा के बीच जंगल मेें 12 मार्च को फांसी पर लटकती मिली थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही थी।
24 मार्च ‘कहीं ब्लेक मेलिंग का शिकार तो नहीं, शीर्षक से ‘पत्रिका’में समाचार प्रकाशन के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी। अंतत: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेवन साहू पिता गोपाल राम साहू (18) निवासी बेलर पूर्व में अनामिला को अपने प्रेमजाल मे फंसाकर शादी करने के लिए बार-बार परेशान करता था। मृतका को शादी नहीं करने पर मर जाऊंगा कहकर डरा-धमका कर प्रताडि़त करता रहता था। घटना के एक दिन पूर्व 11 मार्च को अनामिका को नाबालिग जानते हुए भी बहला- फुसला भगाकर रायपुर ले जाकर पुन: शादी करने का दबाव बनाया। लडक़ी ने वापस आकर 12 मार्च को पतोरा के जंगल मे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
———
मकान में आग लगने से सामान जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान
भारी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहनों ने बुझाई आग
तहसीलदार व नायब तहसीलदार पहुंचे घटनास्थल
सुहेला. पुरानी बस्ती महामाया चौक के पास रविवार रात लगभग 10.30 बजे इंदलदास मानिकपुरी के मकान में अचानक आग लग गई। आजगनी में मकान में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की जानकारी घर में सो रही महिलाओं ने आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन, देखते ही देखते आग पूरी तरह मकान में फैल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी के प्रबंधक जितेंद्र तवर ने संयंत्र के दो दमकल गाडिय़ों को घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना किया। बढ़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखे हुए सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने भी आग बुझाने में मदद की। उल्लेखनीय है कि आग लगने के समयघर के सभी पुरुष सदस्य पढ़ाई करने के लिए पथरिया गए हुए थे। घर में केवल महिलाएं ही थीं। घर में शादी का माहौल था। घटना की सूचना मिलने पर दूसरे दिन तहसीलदार शिल्पा भगत, नायब तहसीलदार यशवंत, पटवारी कोमल चंद कोसले आग में जले मकान को देखने के लिए पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो