केंद्रीय विमानन विभाग से इसकी स्वीकृति मिलते ही महानगरों के लिए नई कमर्शियल फ्लाइट को शुरू किया जाएगा। हालांकि इस समय जगदलपुर से रायपुर और हैदराबाद के लिए 72 सीटर फ्लाइट चल रही है। वहीं केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के लिए इंडिगो के विशेष विमान को केंद्र सरकार की निर्देश पर जगदलपुर से रायपुर और दिल्ली के लिए चलाया जा रहा है। यह सेवा केवल जवानों के लिए सप्ताह में तीन दिन के लिए शुरू की गई है। ताकि नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को सीधे हवाई सेवा द्वारा जगदलपुर में सीधे उतारा जा सकें।
प्रबंधन ने किया निरीक्षण: इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन की टीम ने द्वारा जगदलपुर के एयरपोर्ट का निरीक्षण किया जा चुका है। कमर्शियल फ्लाइट शुरु करने के लिए एयरपोर्ट सभी मापदंडों में खरा उतरने के बाद अब प्रबंधन मुंबई, दिल्ली या कोलकाता के लिए फ्लाइट की सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। इस समय इंडिगो एयरलाइंस की 72 सीटर विमान बस्तर में तैनात अर्धसैनिक बलों के लिए अपनी सेवा दे रही है।
प्रस्ताव भेजने की तैयारी
इंडिगो की टीम ने नई सेवा शुरू करने के लिए बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स, बस्तर के व्यापारी और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों से मुलाकात कर चुकी है। इसके आधार पर उनके द्वारा शुरू से पोटेंशियल आंकने की कोशिश की जा रही थी। नए प्रस्ताव को जल्द ही इंडिगो प्रबंधन की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर(बीओडी ) की बैठक में रखा जाएगा। इसकी स्वीकृति मिलते ही नई सेवा शुरू की जाएगी। जगदलपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर केके भौमिक ने बताया कि बस्तर कलेक्टर द्वारा इंडिगो प्रबंधन को अपनी कॉमर्शियल उड़ान सेवा के लिए प्रस्ताव भेजा जाने वाला है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जगदलपुर से सप्ताह में 4 दिन दिल्ली और मुंबई या कोलकाता के लिए उड़ान सेवा की सौगात स्थानीय निवासियों को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की ओर से बस्तर से फ्लाइट शुरू करने के पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। इस समय जगदलपुर से चल रही विमान सेवा हैदराबाद और राजधानी रायपुर के बीच चल रही है।
लखनऊ-भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट
रायपुर से लखनऊ और भुवनेश्वर के लिए नई फ्लाइट 1 जुलाई से शुरू हो गई है। यह सेवा तकनीकी कारणों से कुछ महीनों के लिए बंद कर दी गई थी। लेकिन, अब इसे दोबारा शुरू किया गया जा रहा है। इसके शुरू होने के रायपुर के साथ ही लखनऊ और भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को सुविधा का लाभ मिलेगा।