scriptविधानसभा चुनाव से पहले भारतीय वन सेवा के 5 अफसरों को प्रमोशन का तोहफा | Promotion of 5 Indian Forest Service officers before assembly election | Patrika News
रायपुर

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय वन सेवा के 5 अफसरों को प्रमोशन का तोहफा

विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय वन सेवा के 5 अफसरों को पदोन्नत के साथ ही पदस्थापना आदेश जारी किए गए है।

रायपुरOct 05, 2018 / 12:01 pm

Ashish Gupta

IFS Promotion news

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय वन सेवा के 5 अफसरों को प्रमोशन का तोहफा

रायपुर. विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय वन सेवा के 5 अफसरों को पदोन्नत के साथ ही पदस्थापना आदेश जारी किए गए है। वहीं एक अफसर का स्थानांतरण किया गया है। एसएसडी बडग़ैया को उप वनसंऱक्षक वन मुख्यालय से वन संरक्षक, सुरेश प्रसाद पैकरा को संचालक वन विद्यालय जगदलपुर से वन संरक्षक वन मुख्यालय, सोबरन सिंह कंवर को वनमंडलाधिकारी बिलासपुर से वन संरक्षक हाथी परियोजना सरगुजा बनाया गया है।
वहीं अनुराग श्रीवास्तव को वनमंडलाधिकारी कोंडागांव से वन संरक्षक भू प्रबंध वन मुख्यालय और नावेद शुजाउद्दीन को उप वन संरक्षक भू प्रबंध से वन संरक्षक राज्य वनौषधि बोर्ड बनाया गया है। राजनांदगांव के डीएफओ मोहम्मद शाहिद को वन विभाग मुख्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में वित्त एवं बजट और दुर्ग वनमंडलाधिकारी को राजनांदगांव डीएफओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

49 को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन
नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य और अदम्य साहस का परिचय देने वाले 49 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। साथ ही उन्हे नगद पुरस्कार भी दिया गया है। विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन डीएम अवस्थी ने गुरुवार को इसका आदेश जारी किया।

इसमें 7 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक, 2 प्लाटून कमांडर को कंपनी कमांडर, 4 सहायक प्लाटून कमांडर, 1 सहायक उपनिरीक्षक को उपनिरीक्षक, 8 प्रधान आरक्षक को सहायक उपनिरीक्षक और 27 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक बनाया गया है।

Home / Raipur / विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय वन सेवा के 5 अफसरों को प्रमोशन का तोहफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो