कम समय मेंं राशि डबल करने सहित अन्य लालच देकर विभिन्न चिटफंड कंपनियों द्वारा जिले के हजारों लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। जिला प्रशासन द्वारा फ्राड चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर की गिरफ्तारी व उनके संपत्ति को कुर्क कर नीलामी करने के बाद निवेशकों को उनके डूबे रकम को वापस करने की कार्रवाई की जा रही है।
इन जिलों में संपत्ति की नीलामी में मिली राशि प्रशासन के पास है-
महासमुंद-18 लाख 85 हजार 102 रुपए, बलौदाबाजार 28 लाख और 2 करोड़ 10 लाख रुपए मिले। इस प्रकार नीलामी से 2 करोड़ 56 लाख 85 हजार 102 रुपए दुर्ग जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ। यह राशि निवेशकों को वितरीत की जाएगी। एएसपी अनंत कुमार साहू ने बताया कि इस कंपनी के खिलाफ 6 अप्रेल 2016 को शंकर नगर निवासी संतोष सोनी पिता श्यामलाल (40 वर्ष) ने शिकायत की थी। कंपनी ने दुर्ग जिले में करीब 3 हजार लोगों को जाल में फंसाया था।
शुष्क इंडिया एवं साइनिंग स्टार इंफ्रास्टेट कंपनी की संपत्ति को कुर्क कर निलामी की गई। उससे 2 करोड़ 56 लाख रुपए मिला है। पूरी कोशिश है कि सप्ताह भर के अंदर पीड़ित निवेशकों को राशि लौटा दी जाएगी।
-पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, कलेक्टर
मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप चिटफंड कंपनियों के फरार डॉयरेक्टरों और पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तारी की जा रही है। उनकी चल व अचल सम्पत्ति की नीलाम कर निवेशकों को राशि वापस दिलाया जा रहा है।
-डॉ. अभिषेक पल्लव, एसपी