रायपुरPublished: Sep 27, 2022 03:01:40 pm
Mansee Sahu
जिले में एक बर्थडे पार्टी में गेस्ट को खुश करने के लिए लड़कियों को लाया गया था। इस मामले में पार्टी के आयोजक सहित चार गिरफ्तार किए गए। महिला दलाल और युवतियों से पूछताछ की जा रही है।
कोरबा। बर्थ डे पार्टी में जिस्मफरोशी। सुनकर आश्चर्य होता है, लेकिन महानगरों की लत ऊर्जाधानी को भी लग गई है। पुलिस ने दर्री के होटल में छापा मारकर एक महिला दलाल, तीन लड़कियां और पार्टी में शामिल कुल तीन लोगाें को पकड़ा है। इसमें पार्टी का आयोजक भी शामिल है।