रायपुर

गेम का क्रेज लोगों की बना रहा है क्रेजी,नहीं थम रही दुर्घटनाएं

प्रधानमंत्री ने कहा था की कहा कि बच्चों को तकनीक से दूर नहीं रख सकते।ऑनलाइन गेम समस्या भी है और समाधान भी।

रायपुरApr 05, 2019 / 01:33 pm

Deepak Sahu

गेम का क्रेज लोगों की बना रहा है क्रेजी,नहीं थम रही दुर्घटनाएं

रायपुर।पब जी की लत का शिकार युवा इस कदर हो रहे हैं की वह चोरी,मारपीट और लूट जैसे गंभीर अपराध पब जी का उपकरण खरीदने के लिए कर रहे हैं गेम खेलते हुए वह इसमें इसकदर मशगूल हो रहे हैं की वो समय और जगह दोनों भूल जाते हैं।कई ऐसे मामले देखे गए हैं जिसमें गेम खलेते खेलते वो दुर्घटना का शिकार हो जाते है यही नहीं एक मामला ऐसा भी आया जब एक लड़के ने पबजी खेलते हुए पानी की जगह तेज़ाब पी लिया था।
क्या है पबजी गेम
मार्च 2017 में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज प्लेटफॉर्म पर यह गेम आया था। यह मोबाइल फोन, इंटरनेट, विंडो और प्ले स्टेशन 4 पर ये उपलब्ध है। पबजी गेम में 100 प्लेयर एक आइलैंड पर उतरते हैं और अत्याधुनिक हथियारों के जरिये खुद का बचाव करते हुए दुश्मनों को मार गिराते हैं। गेम में जो सुरक्षित क्षेत्र होता है, वह धीरे-धीरे छोटा होता जाता है। इससे खिलाड़ी पर उसी क्षेत्र में रहने पर दबाव बढ़ता है। जो अंत में जीवित रहता है वह विजेता बनता है।
ब्लू व्हेल गेम
इससे पहले ब्लू व्हेल ऑनलाइन गेम के कारण सैकड़ो मौत हुई थी।ब्लू व्हेल गेम को रूस में बनाया गया उसके बाद यह पूरी दुनिया में बहुत तेजी से प्रसिद्द हुआ। इस गेम को खेलने वाले को रोज एक टास्क दिया जाता था और आखिर में उसे आत्म हत्या करने का टास्क दिया जाता था। गेम खेलने वाला गेम में इस कदर खो जाता था की वह आत्महत्या भी था जिसके कारण पूरी दुनिया में सैकड़ो मौत हुई थी।
छत्तीसगढ़ में पबजी
छत्तीसगढ़ में पबजी के कारण हो रहे दुर्घटनाओं के कारण विधानसभा में इसे बैन करने की मांग विधायक कुलदीप जुनेजा ने की थी।पबजी गेम के मामले में एक और बुरी ख़बर सामने आई है। इस बार यह मामला छत्तीसगढ़ का है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर इलाके में दो लड़कों के बीच में पबजी खेलते वक्त कुछ विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। ये दो लड़के साथ में पबजी गेम खेल रहे थे। गेम खेलने के दौरान इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। वहां मौजूद चार अन्य छात्रों ने एक छात्र का साथ दिया और सबने मिलकर अन्य छात्रों को पीट दिया। पीटने की वजह से दूसरा छात्र घायल हो गया।
प्रधानमंत्री ने क्या कहा था पबजी के बारे में
जहाँ हर जगह इसे बैन करने करने की मांग उठ रही है वहीँ प्रधानमंत्री ने कहा था की कहा कि बच्चों को तकनीक से दूर नहीं रख सकते।ऑनलाइन गेम समस्या भी है और समाधान भी।
सस्कारात्मक पहलु
मिस्र के रहने वाले एक लड़के नूरहान को पबजी के माध्यम से ही अपना जीवन साथी मिल गया है।इसकी जानकारी ट्वीटर के माद्यम से दी है।उन्होंने बताया की गेम खेलते हुए उन दोनों की दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गया और अब उन्होंने सगाई कर ली है।

Home / Raipur / गेम का क्रेज लोगों की बना रहा है क्रेजी,नहीं थम रही दुर्घटनाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.