scriptPunni Mela 2022: cm Bhupesh Baghel took a dip in Kharun river | Punni Mela 2022: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खारुन में गुलाटी मार लगाई डुबकी, कार्तिक पुन्नी मेला की दी बधाई | Patrika News

Punni Mela 2022: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खारुन में गुलाटी मार लगाई डुबकी, कार्तिक पुन्नी मेला की दी बधाई

locationरायपुरPublished: Nov 08, 2022 11:54:30 am

Submitted by:

CG Desk

Punni Mela 2022: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार की सुबह रायपुर के महादेव घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। बघेल खारून नदी के तट पर स्थित महादेव घाट पर गए थे। उन्होंने कार्तिक स्नान के बाद खारून नदी के किनारे बने ऐतिहासिक हटकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। मुखमंत्री बघेल ने गुलाटी मारकर डुबकी लगाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

.

Punni Mela 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रायपुर के महादेव घाट पर खारुन नदी में स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पुन्नी मेला की बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि पिछले तीन वर्षों से सीएम भूपेश बघेल कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर महादेव घाट जाते है और भगवन के दर्शन करते है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.