scriptनिकाय चुनाव: BJP प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी की प्रभारियों को दो टूक, जीत-हार की जिम्मेदारी आपकी होगी | Purandeshwari bluntly incharge will be responsible for victory defeat | Patrika News

निकाय चुनाव: BJP प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी की प्रभारियों को दो टूक, जीत-हार की जिम्मेदारी आपकी होगी

locationरायपुरPublished: Nov 16, 2021 04:21:47 am

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ में आगामी 1-2 महीने में 15 नगरीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं। पिछले साल हुए निकायों में बुरी तरह से हार के बाद भाजपा अब नई रणनीति के तहत चुनावों की तैयारियों में जुट गई है।

purandeshwari_news.jpg

निकाय चुनाव: BJP प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी की प्रभारियों को दो टूक, जीत-हार की जिम्मेदारी आपकी होगी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी 1-2 महीने में 15 नगरीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं। पिछले साल हुए निकायों में बुरी तरह से हार के बाद भाजपा अब नई रणनीति के तहत चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। इसलिए 6 महीने पहले मई 2021 में ही सभी निकायों में 2-2 प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गई थीं। 13 नवंबर को हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने सभी प्रभारियों को दो टूक कहा, ‘जीत-हार की जिम्मेदारी आपकी होगी। आपको 7-8 महीने का वक्त मिला है। कहीं कोई कमी नहीं होनी चाहिए।’
उधर, यह चुनाव बतौर प्रभारी पुरंदेश्वरी के लिए भी अहम है, क्योंकि छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका पहला चुनाव है। इसके नतीजों से विधानसभा चुनाव का तस्वीर का मूल्यांकन और पुरंदेश्वरी के साथ-साथ सह प्रभारी नितिन नबीन के कामों की भी समीक्षा शुरू हो जाएगी।

अभी ज्यादातर निकायों में कांग्रेस
2019 में 151 नगरीय निकायों में चुनाव हुए थे। इनमें 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका और 103 नगर पंचायत शामिल थे। इनमें 10 में से 10 नगर निगमों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। अधिकांश निकायों में भी कांग्रेस का ही कब्जा रहा। इस बार दिग्गज नेताओं की जगह भाजपा ने युवा विधायकों, युवा नेताओं को जिम्मेदारी दी है।

जिला स्तर पर बैठकें करें
पुरंदेश्वरी ने सभी प्रभारी को निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला स्तर पर जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकें करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 19 से 22 नवंबर तक हर जिले में बैठकें होनी हैं। मंडल स्तर पर कार्यसमिति की बैठकें 26 से 29 नवंबर तक होंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो