scriptरविवि के अध्यक्ष बने पुष्पेंद्र, सोनिया उपाध्यक्ष | Pushpendra becomes president of Ravi, Sonia vice president at rvv | Patrika News

रविवि के अध्यक्ष बने पुष्पेंद्र, सोनिया उपाध्यक्ष

locationरायपुरPublished: Oct 06, 2019 12:22:43 pm

Submitted by:

mohit sengar

छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को किया पदभार ग्रहण

रायपुर। पं. रविशंकर विश्व विद्यालय प्रबंधन ने शनिवार को राज्य सरकार के निर्देश पर छात्रसंघ पदाधिकारियों का मनोनयन कर दिया है। कुलपति प्रो. केसरीलाल वर्मा एवं कुलसचिव डॉ. गिरीश कांत पांडेय की उपस्थिती में पदाधिकारियों शपथ ली।
छात्रसंघ प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार श्रीवास के अनुसार शनिवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया गया है। दावा आपत्ति के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। विश्व विद्यालय के पदाधिकारी के रूप में पुष्पकांत साहू -अध्यक्ष, सोनिया चावला – उपाध्यक्ष, सुरुचि शारदा – सचिव और धनेन्द्र साहू सह सचिव के पद में चयनित किया गया है।
शपथग्रहण समारोह में कुलपति ने पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। पदाधिकारियों और छात्रों को उद्बोधन में कुलपति ने स्वच्छता और अनुशासन की महत्ता को बताते हुए पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को अन्य क्षेत्रों में भागीदारी हेतु प्रेरित किया।
शपथग्रहण समारोह में कुलसचिव ने छात्रों को सुंदर पिचाई का उदाहरण देते हुए समझाया कि आज के युग में केवल कठोर परिश्रम से सफलता नहीं पाई जा सकती। संगठन की शक्ति का प्रयोग आज के दौर में आना चाहिए, इससे ही हम सफलता की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो