scriptराहुल गांधी 7 नवंबर को आ सकते हैं छत्तीसगढ़, कृषि कानूनों के खिलाफ धमतरी में निकाली जाएगी ट्रैक्टर रैली | Rahul Gandhi may come Chhattisgarh on November 7 Tractor rally | Patrika News

राहुल गांधी 7 नवंबर को आ सकते हैं छत्तीसगढ़, कृषि कानूनों के खिलाफ धमतरी में निकाली जाएगी ट्रैक्टर रैली

locationरायपुरPublished: Oct 27, 2020 10:31:40 am

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्रैक्टर रैली (Tractor rally) की तैयारी शुरू कर दी है। रैली के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया है।

Rahul Gandhi to visit Jaipur again on January 30th

Rahul Gandhi to visit Jaipur again on January 30th

रायपुर. केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्रैक्टर रैली (Tractor rally) की तैयारी शुरू कर दी है। इस रैली के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया है। माना जा रहा है कि इस रैली में शामिल होने के लिए राहुल गांधी 7 नवम्बर को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। इसके हिसाब से कांग्रेस ने रैली के हिसाब से तीन रोड मैप तैयार किया है। इसमें धमतरी, जांजगीर-चांपा और कवर्धा शामिल हैं। तीनों में से किसी एक स्थान पर राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली निकलेगी।

कांग्रेस सूत्रों की माने तो राहुल गांधी धमतरी में ट्रैक्टर रैली कर सकते हैं। इसमें कंडेल रूट महत्वपूर्ण है। इसका महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि, करीब सौ साल पहले कंडेल में किसानों ने अंग्रेज शासन के खिलाफ सत्याग्रह किया था, जिसमें महात्मा गांधी ने भी शिरकत की थी। इस सत्याग्रह के आगे अंग्रेजी हुकूमत को भी झुकना पड़ा था। कांग्रेस यहां रैली आयोजित कर संदेश देने की कोशिश कर सकती है।

हालांकि पार्टी ने रैली के लिए दो और रूट प्रस्तावित किए हैं, जिसमें जैजेपुर से जांजगीर और पंडरिया से कवर्धा रूट भी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तीनों इलाकों में अच्छी खासी किसानी होती है, और यहां के किसान जागरूक भी हैं। ऐसे में केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध के लिए ये जगह काफी उपयुक्त माने जा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो