scriptछत्तीसगढ़ के इस मंत्री ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा – राहुल गांधी होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री | Rahul Gandhi will be next prime minister says Minister Kawasi Lakhma | Patrika News

छत्तीसगढ़ के इस मंत्री ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा – राहुल गांधी होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री

locationरायपुरPublished: Feb 11, 2019 06:01:38 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

Rahul Gandhi news

Rahul Gandhi Against Offensive statement latest news in hindi

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने लोकसभा चुनाव से पहले एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है। आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान परिसर में मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री कवासी लखमा ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने और राजनीति में औपचारिक एंट्री को लेकर खुशी जाहिर की। प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोड शो पर लखमा ने कहा कि देश में पहली बार ऐसी विशाल रैली देखी गई, इसका लाभ कांग्रेस को जरूर मिलेगा।
दरअसल, सक्रिय राजनीति में आने के बाद प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस के अंदर जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ में भी प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबदरदस्त उत्साह देखा गया। रायपुर में जगह-जगह प्रियंका गांधी के पोस्टर, होर्डिग और बैनर दिखाई दिए। बतादें कि प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सियासी जमीन बचाने उतर गई हैं।
प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव की कमान सौंप कर औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश कराया गया। इसके बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया कि प्रियंका उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 44 सीटों की कमान अपने हाथों में रखेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो