scriptHoroscope: धनु राशि वाले शिकायतें न करें प्रकट, हो सकता है नुकसान | Raipur: Astrology of Sagittarius native | Patrika News

Horoscope: धनु राशि वाले शिकायतें न करें प्रकट, हो सकता है नुकसान

locationरायपुरPublished: Oct 19, 2016 08:16:00 am

वाणी पर संयम और धैर्य से काम लेने पर बिगड़ी बातें बन जाएंगी…

Read Sunday horoscope, today will not be good for

Read Sunday horoscope, today will not be good for you

वाणी पर संयम और धैर्य से काम लेने पर बिगड़ी बातें बन जाएंगी। ग्रहों व नक्षत्रों के अनुसार आज पूर्व में किए गए निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। अनुकूल समय चल रहा है, व्यापार में सफलता के योग हैं। 
मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
अपने काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी और बहनों के बीच चल रहे मनमुटाव से परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा।

वृषभ
– ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो
आज का दिन किसी को पैसे उधार न दें। संतों का सानिध्य मिलेगा। अपने काम से काम रखें। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा।

मिथुन
– क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह
अनुकूल समय चल रहा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल में परिवर्तन होगा। व्यापारिक कार्य समय पर होने से संतोष रहेगा।

कर्क
– हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। अधिकारियों से बात बनेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज, परिवार में आदर मिलेगा।

सिंह
– मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे
आज का दिन व्यस्तता अधिक रहेगी साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। पूंजी निवेश से लाभ होगा। 

कन्या
– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
पारिवारिक समस्या का हल आपके प्रयत्नों से निकलेगा। दोस्तों के साथ अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। नौकरी में तबादले की चर्चा होगी।

तुला
– रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज के दिन कई जरूरी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
– तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आप जो चाह रहे हैं उसे पूरा होने में संदेह है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान की ओर से प्रगतिकारक सूचना मिलेगी।

धनु –
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे
मनमर्जी से काम न करें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी।

मकर
– भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी
दिन की शुरूआत में मन उदास रहेगा। आपके स्वभाव में आए परिवर्तन से लोग चिंतित रहेंगे।

कुम्भ
– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 
कार्यस्थल पर आप के साथ आज धोखा हो सकता है। सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

मीन
– दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि
पारिवारिक मांगलिक आयोजनों के लिए धन की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर लोग आप की बुराई करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो