scriptरायपुर : राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भावी वैज्ञानिकों ने दिखाया कमाल, बड़े-बड़े हुए दंग, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे हुनर | Raipur: At the state level Children's Science Congress, the future sci | Patrika News

रायपुर : राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भावी वैज्ञानिकों ने दिखाया कमाल, बड़े-बड़े हुए दंग, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे हुनर

locationरायपुरPublished: Dec 03, 2019 10:01:21 pm

Submitted by:

Shiv Singh

छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 27 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2019 के अंतर्गत दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसका समापन गत दिवस पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. केएल वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं एम. बाबु, प्रशासनिक अधिकारी, केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर के विशेष आतिथ्य में हुआ।

रायपुर : राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भावी वैज्ञानिकों ने दिखाया कमाल, बड़े-बड़े हुए दंग, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे हुनर

रायपुर : राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भावी वैज्ञानिकों ने दिखाया कमाल, बड़े-बड़े हुए दंग, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे हुनर

रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर की सानिया कोर्राम, भारत माता इंग्लिश मिडियम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर की हिमांगी, शासकीय माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद की रोशनी निषाद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर, (अम्बिकापुर) की काजल राजवाड़े, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा, दुर्ग की लक्ष्मी साहू और शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिवनी, अभनपुर (रायपुर) के रूद्र प्रशांत सार्वा शामिल हैं।
वरिष्ठ वर्ग:

प्यारेलाल यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के विशाल सोनी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज के दीपक कुमार यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा, दुर्ग की टीना सार्वा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा (रायगढ़) की श्रुति दुबे, शासकीय आदिवासी विभाग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारवान, सूरजपुर की आरती पैकरा, आई.एम.एस.टी. अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा की श्रेया श्रीवास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा की निशा नाग, मायाराम सुरजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कॉलोनी, रायपुर की शिवानी पूंजी, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल छाल (रायगढ़) के आदर्श साहू और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगुजा के प्रेमसागर राजवाड़े शामिल है।
इंडियन साइंस कांग्रेस-2020 हेतु चयनित बाल वैज्ञानिकों में वरिष्ठ वर्ग में प्यारेलाल यादव शासकीय ***** उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के नीरज दानी और कनिष्ठ वर्ग में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर की रीषिता ध्रुव का चयन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो