30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेब खरीदने के चक्कर में लूट गया रायपुर का कारोबारी, गंवा दिया 5 करोड़

सकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के फल व्यापारी प्रमोद चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 30 Sep 2019, 9:24 PM IST

सेब खरीदने के चक्कर में लूट गया रायपुर का कारोबारी, गंवा दिया 5 करोड़

सेब खरीदने के चक्कर में लूट गया रायपुर का कारोबारी, गंवा दिया 5 करोड़

रायपुर. राजधानी के एक फल कारोबारी से शिमला में 5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश में सेब खरीदी-बिक्री करने वाले राजधानी के इस कारोबारी ने 5 करोड़ रुपए से अधिक का सेब बेचा था। उसके एवज में शिमला के व्यापारी द्वारा भुगतान के लिए दिए गए 11 चेक बाउंस हो गए। इसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के फल व्यापारी प्रमोद चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक सन एंड सन कोल्ड सेफ्टी के संचालक आकाश शर्मा हिमाचल प्रदेश में सेब की पैदावार करने वाले किसानों से सेब खरीदकर वहीं के बड़े कारोबारियों को बेचता था। वर्ष 2018 के सीजन में वहां के किसानों से सेब खरीदकर शिमला के हिमालया एप्पल फार्म ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के संचालक प्रमोद चौहान को 5 करोड़ 10 लाख रुपए के सेब प्रमोद को बेचे थे।

इसके भुगतान के लिए प्रमोद ने उसे 11 चेक दिए थे। आहरण के लिए आकाश ने सभी चेक बैंक में लगाए, तो चेक बाउंस हो गए। इसके बाद आकाश ने उससे पैसों की मांग की। उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। फल कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

हर पेटी में सौ रुपए का फायदा

सेब की हर पेटी में आकाश को 50 से 100 रुपए तक फायदा होता था। एक पेटी में 10 से 20 किलो सेब होता था। पुलिस ने अपराध दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।