scriptपांच वर्ष पहले बनी नहर लिंक रोड योजना फाइलों में अटकी, इंतजार | raipur : Canal link road plan stuck five years ago in files | Patrika News

पांच वर्ष पहले बनी नहर लिंक रोड योजना फाइलों में अटकी, इंतजार

locationरायपुरPublished: Apr 10, 2020 08:52:27 pm

Submitted by:

ramdayal sao

शासन को भेजा गया प्रस्ताव, तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति मिलना बाकी

पांच वर्ष पहले बनी नहर लिंक रोड योजना फाइलों में अटकी, इंतजार

पांच वर्ष पहले बनी नहर लिंक रोड योजना फाइलों में अटकी, इंतजार

raipur/ महासमुंद. शहर की यातायात व्यवस्था और सुगम बनाने के लिए करीब पांच साल पहले बनी नहर लिंक रोड योजना फाइलों में अटक गई है। बताया जाता है कि तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति अभी तक नहीं मिली है। इसलिए निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
दरअसल, राजधानी रायपुर की तर्ज पर यहां भी 18 करोड़ रुपए की लागत से नहर लिंक रोड की योजना बनी है।
शहर की पांच किमी लंबी नहर नई कृषि उपज मंडी, रावणभाठा, आदर्श नगर, भाजपा कार्यालय के पीछे, केंद्रीय विद्यालय, मौहारीभांठा से होते हुए निकली है। इस नहर पर नया मार्ग बन जाने से सात वार्ड के लोगों का आवागमन और आसान हो जाएगा। इसके अलावा यातायात का दबाव कम होने के साथ शहर की तस्वीर भी पूरी तरह से बदल जाएगी।
जानकारी के मुताबिक जल संसाधन विभाग ने 2018 में ही इस नहर को नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया था। अब इस कार्ययोजना के लिए तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति मिलने पर आगे का काम शुरू होगा। नगर पालिका के जिम्मेदारों के मुताबिक 20 फीट चौड़ी सडक़ और 5-5 फीट की नालियां बननी प्रस्तावित है। स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। नहर लिंक रोड निर्माण से वार्ड-12, 24, 25, 26, 28, 29 आदि वार्डों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। इसके अलावा नहर लिंक रोड के दोनों किनारे कवर्ड नाली और सडक़ के नीचे पाइपलाइन बिछाए जाने की भी योजना है।

नहर पर हो रहा बेखौफ अतिक्रमण, नपा बेसुध
वर्तमान में नहर में अतिक्रमण हो रहा है। बाउंड्रीवाल व पार्किंग बनाकर लोग उपयोग कर रहे हैं। नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। नहर को मलबा डालकर पाटा भी जा रहा है। ऐसे में जब फंड स्वीकृत हो जाएगा तो प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, तकनीकी स्वीकृति मिलने का इंतजार है। 18 करोड़ रुपए की लागत से नहर लिंक रोड का निर्माण होगा।
– प्रकाश चंद्राकर, नपाध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो