scriptRaipur Crime: बेटी ने पड़ोसी महिला से लगवाया था कमरे में ताला और भीतर थी मां की लाश, करीबी पर शक | Raipur Crime: Daughter locked mother dead body inside the room | Patrika News

Raipur Crime: बेटी ने पड़ोसी महिला से लगवाया था कमरे में ताला और भीतर थी मां की लाश, करीबी पर शक

locationरायपुरPublished: Oct 21, 2021 06:50:26 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Raipur Crime: राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में विधवा की हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। मृतका से उसके रिश्तेदारों की बातचीत हुई। दोपहर 2 बजे उनकी बेटी ने ओडिशा से उन्हें फोन किया।

Crime news

Brutal murder

रायपुर. Raipur Crime: राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में विधवा की हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। मृतका से उसके रिश्तेदारों की बातचीत हुई। दोपहर 2 बजे उनकी बेटी ने ओडिशा से उन्हें फोन किया। उस समय भी मृतका ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद बेटी ने पड़ोस की महिला को फोन करके मकान में ताला लगाने के लिए कहा।
पड़ोस में रहने वाली तारा ने मकान में ताला लगा दिया। उस समय तक मृतका की हत्या हो चुकी थी और हत्यारे ने शव को मकान के एक कमरे में बंद कर दिया था और उसमें बाहर से ताला लगा दिया था। इसे पड़ोसी महिला भांप नहीं पाई, बल्कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला लगाकर उसने चाभी रख ली थी।
पटेल चौक निवासी शकुंतला यादव की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। उनके पैर बंधे हुए थे। गले और मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था। कातिल ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी थी। और शव को बैठक हाल में रखकर बाहर से ताला लगा दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपियों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो नाराज प्रेमिका ने कर ली खुदखुशी फिर Whatsapp में लिखा मैं जा रही हूं

घंटी बजती रही, तब हुआ शक
घर में शकुंतला अकेली रहती थी। उनका बेटा अजय यादव बोरियाखुर्द में रहता था। मंगलवार की रात करीब 9 बजे अजय ने अपनी मां को फोन लगाया। मोबाइल में लगातार रिंग जाने के बाद भी कॉल नहीं उठाने पर उसे शक हुआ। वह अपने चाचा के साथ शकुंतला के घर पहुंचा। उस समय मकान के मुख्य दरवाजे में ताला लगा था। पड़ोस में रहने वाली तारा से उसने चाभी ली। भीतर पहुंचा और बैठक हॉल में ताला लगा मिला। ताला खोलने पर शकुंतला का शव मिला।

करीबी पर शक
हत्या में किसी करीबी पर पुलिस को शक है। पड़ोसियों से मृतक के घर आने-जाने वालों के बारे में जानकारी ली जा रही है। कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। मृतका अकेली रहती थी। उनका खर्च ओडिशा में रहने वाली उनकी बेटी उठाती थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो