scriptRaipur Crime: पति ने चाकू से पत्नी का गला रेता, फिर खुद गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी | Raipur Crime: Man brutally killed wife with knife and suicide | Patrika News

Raipur Crime: पति ने चाकू से पत्नी का गला रेता, फिर खुद गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी

locationरायपुरPublished: Oct 20, 2021 05:58:09 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Raipur Crime: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उत्कल बस्ती में एक शख्स ने अपनी पत्नी का चाकू से गला रेतने के बाद खुद गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी।

Crime news

Brutal murder

रायपुर. Raipur Crime: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उत्कल बस्ती में एक शख्स ने अपनी पत्नी का चाकू से गला रेतने के बाद खुद गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के बेटे घर पहुंचे और गेट नहीं खुलने पर जब दरवाजा तोड़ा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। महिला का नाम पुलिस द्वारा रामा बाघ (45) और आरोपी पति का नाम सोनू बाघ बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार उत्कल बस्ती से दोपहर 1 बजे हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की तो रामा बाघ का शव किचन में पड़ा हुआ था और उसका गला रेता दिख रहा था। पुलिस को किचन से ऊपर के फ्लोर में खून से सने पैरों के निशान देखे। पुलिसकर्मियों ने ऊपर जाकर जांच की तो सोनू बाघ का शव गमछे के सहारे लटका हुआ था और उसके हाथ खून से सने हुए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनू ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली है। वारदात किस वजह से हुई, इस बारे में पुलिस अधिकारी पता लगा रहे हैं।

पांच दिन से नहीं जा रहा था काम पर
सोनू गोल बाजार इलाके में परफ्यूम दुकान में काम करता था। घटना की जानकारी मिलने पर सोनू के घर पहुंचे कारोबारी ने पुलिस को बताया कि पांच दिन से सोनू काम पर नहीं आ रहा था। सोमवार को उससे बात हुई, तो तबीयत खराब होने की बात कहते हुए बुधवार से काम पर आने की बात कही थी। दूसरी ओर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पिछले चार दिन से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। सुबह घटना से पहले सोनू के मकान से पति-पत्नी के बीच झगड़े की आवाज आ रही थी।

सिविल लाइन थाना के निरीक्षक सत्य प्रकाश ने कहा, उत्कल बस्ती में रहने वाली रामा बाघ और उसके पति सोनू बाघ का शव उसके घर में मिला है। रामा के गले में चाकू से रेतने का निशान है। सोनू का शव फंदे से लटका था और हाथ में खून लगा हुआ है। दोनो शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो