scriptरायपुर : ईश्वरीय कार्य है दिव्यांगजनों की मदद करनाा, राज्यपाल ने प्रदान किए कृत्रिम अंग | Raipur: Divine work is to help the disabled, Governor provided artific | Patrika News

रायपुर : ईश्वरीय कार्य है दिव्यांगजनों की मदद करनाा, राज्यपाल ने प्रदान किए कृत्रिम अंग

locationरायपुरPublished: Nov 11, 2019 02:13:12 pm

Submitted by:

Shiv Singh

दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो जरूर मिलेगी मंजिल राज्यपाल ने कहा कि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कितनी भी बाधा आएं फि र भी लक्ष्य को प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता। हमारे समक्ष अनेकों उदाहरण हैं, जिसमें शारीरिक रूप बाधित व्यक्ति भी अपनी इच्छाशक्ति एवं हिम्मत से बेहतर तरीके से जीवन जी रहे हैं। राज्यपाल ने पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा और छत्तीसगढ़ के दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्होंने अपने दृढ़ इच्छा शक्ति से माउंट एवरेस्ट तथा माउंट किलमिंजारो चोटी को फतह किया। ऐसे लोग पू

रायपुर : ईश्वरीय कार्य है दिव्यांगजनों की मदद करनाा, राज्यपाल ने प्रदान किए कृत्रिम अंग

रायपुर : ईश्वरीय कार्य है दिव्यांगजनों की मदद करनाा, राज्यपाल ने प्रदान किए कृत्रिम अंग

रायपुर : ईश्वरीय कार्य है दिव्यांगजनों की मदद करनाा, राज्यपाल ने प्रदान किए कृत्रिम अंग


रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान करना, उन्हें नया जीवन देने जैसा है। यह ईश्वरीय कार्य है और यह कार्य उनके सपने पूरे करने जैसा है। यह कार्य मानवता की सेवा के लिए एक बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि जब हम किसी जरूरतमंद की मदद करते हैं तो सबसे अधिक आत्मसंतुष्टि मिलती है। राज्यपाल १० नवंबर को सुधर्म जैन समाज, रायपुर एवं श्री वर्धमान मित्र मंडल के संयुक्त रूप से आयोजित नि:शुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम में राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में कृत्रिम हाथ बनाने वाले संस्था के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल को आयोजकों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा और संस्था के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो