रायपुर. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) का 26वां दीक्षांत समारोह 24 मई को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सुप्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक पद्मश्री वाई.एस. राजन, रविवि के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में 127 विद्यार्थियों को 272 गोल्ड मेडल, 294 को पीएचडी और 1 को डीलिट की उपाधि प्रदान की गई। समारोह में पिता पर पीएचडी करने वाले हेमचंद जांगड़े को भी उपाधि प्रदान की गई। हेमचंद के पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रेशमलाल जांगड़े चार बार के सांसद व तीन बार के विधायक थे।