scriptरायपुर : राज्य में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी 31 मई तक होगी, प्रदेश के 1.21 लाख किसानों ने कराया पंजीयन | Raipur: Maize will be purchased till May 31 in the state on support pr | Patrika News

रायपुर : राज्य में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी 31 मई तक होगी, प्रदेश के 1.21 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

locationरायपुरPublished: Jan 22, 2021 05:26:18 pm

Submitted by:

Shiv Singh

किसानों को मक्का का 15 लाख 45 हजार 675 रूपए भुगतान किया गया है। राज्य में 31 मई तक होगी मक्का की खरीदी। मक्का बेचने के लिए 01 लाख 20 हजार 990 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

रायपुर : राज्य में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी 31 मई तक होगी, प्रदेश के 1.21 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

रायपुर : राज्य में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी 31 मई तक होगी, प्रदेश के 1.21 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के साथ मक्का की खरीदी भी की जा रही है। प्रदेश में मक्का की खरीदी बीते एक दिसम्बर 2020 से जारी है। मक्का उत्पादन वाले प्रमुख जिलों समेत विभिन्न खरीदी केन्द्रों में अब तक 835 क्विंटल मक्का की खरीदी हो चुकी है।
राज्य के पंजीकृत किसानों से 1850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का की खरीदी की जाएगी। राज्य के कांकेर जिले के 5 हजार 868 किसानों से 119.50 क्विंटल मक्का की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बालोद़ जिले के 345 किसानों से 555 क्विंटल, राजनांदगांव के 2 हजार 402 किसानों से 39 क्विंटल, गरियाबंद जिले के 5 हजार 846 किसानों से 24.50 क्विंटल और बलरामपुर जिले के 19 हजार 863 किसानों से 97.50 क्विंटल मक्का की खरीदी की गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ जिलों में यह शिकायत सामने आई थी कि खरीदी केन्द्रों के प्रभारी धान खरीदी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं और मक्का उत्पादक किसानों की अनदेखी कर रही है। इस प्रकार की शिकायतें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्ती बरतने के संकेत दिए थे। यह भी कहा था कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार का रुख भांपने के बाद खरीदी केन्द्रो में मक्का की खरीदी भी गति पकडऩे लगी और अब हालत यह है कि किसानों को समर्थन मूल्य पर मक्का बिक्री करने का अवसर मिल रहा है ओर वे निर्धारित तिथि तक आसानी से मक्का की बिक्री कर सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो